scriptडाक के जरिए हो रहा था ये घिनौना काम, पार्सल खुलते ही उड़ गए सबके होश | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

डाक के जरिए हो रहा था ये घिनौना काम, पार्सल खुलते ही उड़ गए सबके होश

6 Photos
6 years ago
1/6

इंडोनेशिया से आई है यहां बाली में मानव खोपडि़यों की तस्‍करी का एक मामला सामने आया है।

2/6

बाली कस्‍टम अधिकारियों के मुताबिक, एक डाक सेवा के माध्यम से 24 अलंकृत मानव खोपड़ी देश से बाहर भेजी जा रही थी, लेकिन इस साजिश को नाकाम कर दिया गया।

3/6

इंडोनेशियाई पर्यटन द्वीप के अधिकारियों ने बताया कि खोपड़ी वाले बॉक्‍सों को नीदरलैंड भेजा जा रहा था। ऐसे दो बॉक्‍स को अलग-अलग तिथियों को पार्सल किया गया। लेकिन दोनों बॉक्‍सों को कस्‍टम अधिकारियों ने संदिग्‍ध पाया।

4/6

दरअसल, जब एक्स-रे मशीन द्वारा बॉक्‍स को स्कैन किया गया, तो कस्‍टम अधिकारियों को कुछ शक हुआ। इसके बाद उन्‍होंने बॉक्‍स को खोला, तो उसमें मानव खोपडि़यां निकली।

5/6

साजिशकर्ताओं ने इन्‍हें देश से बाहर भेजने की पुख्‍ता साजिश रची थी। हालांकि इन मानव खोपडि़यों को कृत्रिम सामग्रियों से बनाया जाने के रूप में लेबल किया गया था।

6/6

अधिकारियों ने संदिग्ध का नाम नहीं बताया, वे साजिशकर्ता को 'आर' के रूप में संबोधित कर रहे हैं। इन्डोनेशियाई प्रांत की पुलिस ने इससे पहले भी दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक जर्मन शख्‍स था।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.