scriptभोजन की तलाश में निकला युवक हुआ मगरमच्छ का शिकार | Indonesian man hunted by Crocodile | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

भोजन की तलाश में निकला युवक हुआ मगरमच्छ का शिकार

पुलिस ने लाश को बाहर निकाला तो देखा कि एंडी के शरीर से एक हाथ और पैर गायब है

Mar 07, 2018 / 04:09 pm

Arijita Sen

Indonesia
नई दिल्ली। अकसर किसी इंसान के गायब हो जाने पर हम यहीं सोचते हैं कि वो या तो खो गया है या फिर भटक गया है या बहुत ज्य़ादा गंभीर परिस्थिति में हम ये भी सोच सकते हैं कि उस व्यक्ति का किडनैप हुआ हो लेकिन इंडोनेशिया में एक इंसान के साथ कुछ ऐसा हुआ जो कि वाकई में हैरान कर देने वाला है।
दरअसल इंडोनेशिया के बोरनिया में 36 साल के युवक एंडी एरांग सीपियों की तलाश में अपने घर से निकले थे लेकिन कई घ्ंाटे बीत जाने के बाद भी एंडी वापस नहीं आए तो एंडी की बीवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की जिस पर पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू किया।
Dead body
दो दिन बाद पुलिस को एंडी की लाश एक नदी में तैरती हुई मिली। पुलिस ने लाश को बाहर निकाला तो देखा कि एंडी के शरीर से एक हाथ और पैर गायब है।

पुलिस को इस बात पर शक ह़ुआ कि ज़रूर एंडी मगरमच्छ का खुराक बन चुके हैं क्योंकि एंडी जिस इलाके में क्लेमस की तलाश में गए थे उस स्थान पर बड़ी संख्या में मगरमच्छ पाए जाते हैं।
अपने अंदाजे को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने पास में ही स्थित एक मगरमच्छ को पकड़कर उसका पेट चीरा, इसके बाद उन्होंने जो देखा उससे उनका अंदाजा ठोस सबूत में बदल गया क्योंकि उस मगरमच्छ के पेट से एक हाथ और एक पैर मिला जिसे कि एंडी का ही माना जा रहा है।
Crocodile
एंडी के इस प्रकार हुए मौत पर उसकी पत्नी ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि एंडी घर से खाने की तलाश में निकले थे लेकिन किसे पता था कि अंजाम इतना दर्दनाक होगा। बता दें कि इंडोनेशिया में हर साल मगरमच्छ का शिकार हो जाने से कई लोगों की मौत हो जाती है। घर से मात्र भोजन की तलाश में निकले युवक की दर्दनाक मौत को देखकर वहां उपस्थित सभी दंग रह गए।

Home / world / Miscellenous World / भोजन की तलाश में निकला युवक हुआ मगरमच्छ का शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो