सम्मान से नवाजा जाएगा इस वर्ष अक्टूबर में उन व्यक्तियों और संस्थाओं को इस सम्मान से नवाजा जाएगा जिन्होंने कठिन बाधाओं को तोड़ते हुए साहस की नई परिभाषा लिखी। इन व्यक्तियों ने दुनिया भर में आयाम स्थापित किया और लोगों के लिए प्रेरणा-स्रोत बने। एशिया सोसाइटी की प्रेसिडेंट और सीईओ जोसेट श्रीरान ने कहा कि नूई सही मायनों में बदलाव लाने वालों में शामिल हैं। युनाइटेड नेशंस के साथ काम करते हुए वह उनके मानवता-केंद्रित नेतृत्व गुण का गवाह रही हैं। उन्होंने भोजन,पोषण,जल,जलवायु और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में यूएनओ के विभिन्न कार्यक्रमों से पेप्सी को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नेपाल के छोटे से गांव की धावक मीरा राई भी शामिल एशिया सोसाइटी की गेम चेंजर महिलाओं के एक दल का नूई ऐसे वक्त में नेतृत्व कर रही हैं,जब दुनियाभर में महिला अधिकारों के बारे में सार्वजनिक चर्चा परवान चढ़नी शुरू हुई है। सूची में अफगानिस्तान की गर्ल्स रोबोटिक्स टीम है,जिसने दुनियाभर में रोबोटिक्स स्पर्धाओं में अपनी छाप छोड़ी है। वहीं,उनमें नेपाल के छोटे से गांव की धावक मीरा राई भी हैं,जो कई रिकॉर्ड तोड़कर लाखों लड़कियों और महिलाओं की प्रेरणा-स्रोत बनी हैं। गौरतलब है कि नूई ने पेप्सिको सीईओ का पद छोड़ने की घोषणा इसी महीने की है। इंद्र नूई 2006 से अब तक बीते 12 वर्षों से पेप्सिको की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत रहीं हैं। वह लगातार दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक है। उन्हें विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स सूची में नंबर 13 पर स्थान मिल चुका है। 2015 में फॉर्च्यून सूची में दूसरी सबसे शक्तिशाली महिला का स्थान मिला।