scriptक्या आपने देखा है असली पाताल लोक? अगर नहीं…तो देखें हैरान कर देने वाली तस्वीरें! | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

क्या आपने देखा है असली पाताल लोक? अगर नहीं…तो देखें हैरान कर देने वाली तस्वीरें!

5 Photos
7 years ago
1/5
आप जो इस मैदान और एक गड्ढे की तस्वीर देख पा रहे हैं वो दरअसल एक पूरा गांव है, इसे आप पाताल लोक भी कह सकते हैं क्योंकि यह गांव पूरी तरह से जमीन के गर्भ में बसा हुआ है। इस गांव में होटल, स्पा, चर्च, कैसीनो, पब और कुछ संग्रहालय भी हैं। अब आप यही सोच रहे होंगे कि ये तो एक खाली मैदान है। हम आपको बता दें कि इस मैदान अपर जो आपको यह छोटा का गड्ढा दिखाई दे रहा है। कहानी इसी गड्ढे से शुरू होती है।
2/5
एडिलेड शहर से 846 किमी दूर बसा यह गांव अपने आप में अजूबा है... इस शहर का नाम कूबर पेडी है जो इस जमीन के नीचे बसा हुआ है। जमीन के अंदर बने ये घर ऊपर से मिट्टी के ढेर जैसे दिखते हैं। अंदर से इनकी बनावट और सजावट किसी महल से कम नहीं हैं। करीब 1700 लोग रहते हैं इस जमीन के अंदर।
3/5
यह है वजह- 1915 में यहां पर दूधिया पत्थर की खोज के लिए माइनिंग का काम शुरू हुआ था। यहां के लोगों को रहने में बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता था।
4/5
लोगों ने माइनिंग खत्म होने के बाद कहीं और जाने के बजाय यहां के माइंस में ही अपना घर बना लिया। इस गांव को ओपल कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड कहा जाता है।
5/5
बेहद खूबसूरत हैं जमीन के अंदर बने घर- जमीन के अंदर बने इन घरों की बनावट बेहद खूबसूरत और तापमान के अनुसार बनाया गया है। यहां न तो गर्मियो में A.C. की जरूरत पड़ती है और न ही सर्दियों में हीटर की। यहाँ कई होटल, स्पा, चर्च, कैसीनो, पब और कुछ संग्रहालय भी है। यहां कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होती रहती है।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.