scriptरूस में फिर चला पुतिन का जादू, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनछुए पहलू | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

रूस में फिर चला पुतिन का जादू, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनछुए पहलू

10 Photos
6 years ago
1/10

व्लादीमिर पुतिन इस बार भी बाजी मार ले गए। रशिया में हुए चुनावों के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे को मद्देनजर रखते हुए चुनाव आयोग ने पुतिन को चौथी बार यहां का राष्ट्रपति चुना। स्टालिन के बाद पुतिन सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राष्ट्रपति बन जाएंगे। इस बार हुए चुनाव में भी पुतिन ने अपना लोहा मनवाया। अगले छह वर्षो तक उनका फिर से रूस पर शासन चलेगा। आज हम आपको रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की जिंदगी के कुछ ऐसे अनछुए पहलुओं के बारे में बताएंगे जिसके बारे में आपने इससे पहले शायद ही कभी सुना होगा।

 

2/10

1. पुतिन का जन्म एक बेहद ही गरीब परिवार में हुआ था। वो सेंट पीट्सबर्ग के एक अपार्टमेंट के एक ब्लॉक में तीन और परिवारों के साथ रहा करते थे। उस दौरान जब भी उन्हें खाली वक्त मिलता था तो वो चूहों को पकड़कर उन्हें बाहर छोडऩे का काम करते थे।

 

3/10

2. पुतिन के नानाजी रशिया के पूर्व राष्ट्रपति व्लादीमिर लेनिन के यहां कूक का काम करते थे।

 

4/10

3. पुतिन जब अठ्ठारह वर्ष के थे तब उन्होंने जूडो का प्रशिक्षण लिया था। बता दें पुतिन को रशिया के मार्शल आर्ट सांबो में महारत हासिल है।

 

5/10

4. पुतिन को अंग्रेजी बोलने में डर लगता है हालांकि उन्हें जर्मन भाषा का बेहतर ज्ञान है। अंग्रेजी को लेकर वो हमेशा से ही असहज रहे हैं।

 

6/10

5. रशिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने से पहले पुतिन रूसी इंटेलीजेंस एजेंसी केजीबी के एजेंट थे। उन्होंने साल 1975 से 1991 तक ईस्ट जर्मनी की जासूसी की। इसके साथ ही वो ऐसे विदेशियों को नियुक्त करने का काम करते थे जो अमेरिका में जाकर जासूसी कर सकें।

 

7/10

6. चार साइबेरियन टाइगर्स के मालिक पुतिन ने साल २००८ में एक टेलीविजन क्रू को साइबेरियन टाइगर के हमले से बचाया था।

 

8/10

7. रूस में पुतिन किसी ब्रांड से कम नहीं है। वहां कोई भी नौजवान ऐसा नहीं है जिसके पास पुतिन के नाम या फोटो वाला टीशर्ट न हों।

 

9/10

8. पुतिन अपनी निजी जिंदगी को सबके सामने खुलकर बयान नहीं करते और वो इसे छिपाकर रखते हैं।

 

10/10

9. पुतिन बाइक्स के शौकीन इस कदर है कि फिनलैंड में प्रतिबंधित लोगों की लिस्ट में उनका नाम शामिल है। उन्होंने 240 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक फॉर्मूला वन कार को भी टेस्‍ट किया है।

 

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.