scriptNorth Carolina: 136 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया तूफान इसायस, तट को खाली कराया | Isaias downgraded to tropical storm over eastern North Carolina | Patrika News

North Carolina: 136 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया तूफान इसायस, तट को खाली कराया

locationनई दिल्लीPublished: Aug 04, 2020 09:20:38 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

तट के नजदीक की दुकानें तथा रेस्तरां (Restaurant) पहले ही बंद कर दिए गए थे। बाढ़ आने की आशंका।
तूफान केंद्र ने कहा कि इसायस (Isaias) मंगलवार को दक्षिण उत्तर कैरोलिना में पहुंचेगा।

storm

Isaias storm

वाशिंगटन। तूफान इसायस (Isaias) सोमवार को उत्तर कैरोलिना (North Carolina ) में भारी तबाही मचाई है। ये ओशन आयइल तट के निकट टकराया। इस तूफान से निपटने के लिए पहले से तैयारियां कर ली गईं थीं। राष्ट्रीय तूफान केंद्र (National Disaster Center) ने इसकी जानकारी दे रखी थी। तूफान रात को 11 बजे के बाद यहां पहुंचा था। इसकी रफ्तार 136 किमी प्रति घंटे की थी। तट के नजदीक की दुकानें तथा रेस्तरां पहले ही बंद कर दिए गए थे। समुद्र तट पहले ही सुनसान थे।
अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने सागर किनारे रहने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। सेंटर के वरिष्ठ तूफान विशेषज्ञ के अनुसार भारी बारिश के कारण बाढ़ आने की संभावना बनी हुई है। पूर्वी कैरोलिनास, अटलांटिक के कुछ भागों में अचानक बाढ़ आने का खतरा है। ऐसे में इस जगह को खाली करा लिया गया है।
उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी अमरीकी राज्य मेने तक के लिए जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि कुछ इलाकों में 5 अगस्त को आकस्मिक बाढ़ (flood) आने की आशंका है। इसायस रात ग्यारह बजे एक उष्णकटिबंधीय तूफान से अधिक गंभीर होकर पहली श्रेणी के तूफान में बदल गया। तूफान केंद्र ने कहा कि इसायस मंगलवार को दक्षिण उत्तर कैरोलिना में पहुंचेगा।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को इसायस को गंभीरता से लिया। इस तूफान के कारण अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। ट्रंप के अनुसार तूफान का वेग काफी अधिक है। इसके साथ बारिश भी लगातार हो रही है। उन्होंने सभी लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो