scriptUFC 253 में पाउलो कोस्टा के खिलाफ इजराइल अदेसानिया ने खिताब अपने नाम किया | Israel Adesania holds the title against Paulo Costa at UFC 253 | Patrika News

UFC 253 में पाउलो कोस्टा के खिलाफ इजराइल अदेसानिया ने खिताब अपने नाम किया

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2020 04:13:18 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

ब्राजील (Brazil) के पाउलो कोस्टा को हरा मिडिलवेट चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम कर लिया।
यह लड़ाई शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर अबू धाबी में हुई।

adesanya

फाइटर इजरायल के अदेसानिया ।

एबूजा। नाइजीरियाई मूल के एमएमए (Mixed martial arts) फाइटर इजरायल के अदेसानिया (Adesanya) ने अपनी अंतिम फाइटिंग चैम्पियनशिप 253 (Ultimate Fighting Championship) में ब्राजील के पाउलो कोस्टा को हरा मिडिलवेट चैम्पियनशिप खिताब अपने नाम कर लिया। यह लड़ाई शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर अबू धाबी में हुई।
इस जीत के साथ अदेसानिया ने अब लगातार दूसरी बार अपने UFC मिडिलवेट खिताब जीत लिया है। उन्होंने अब तक लगातार 20 जीत हासिल की है। अभी तक उन्होंने अपराजित रिकॉर्ड बनाया है। इजराइल के अदेसानिया बनाम पाउलो कोस्टा के बीच यह मैच UFC इतिहास का दूसरा उदाहरण था। यहां पर दो अपराजित पहलवान आमने सामने थे। इस बीच,पाउलो कोस्टा पर इजरायल अदेसानिया की जीत को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार ट्विटर प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं।
इजराइल अदेसानिया और पाउलो कोस्टा के बीच मैच साल 2020 में सबसे बहुप्रतीक्षित UFC 253 की लड़ाई थी। नाइजीरियाई लड़ाकू ने दूसरे दौर की शुरुआत जवाबी पंच के साथ की थी और कोस्टा इससे उबर नहीं पाए थे। अदेसानिया ने दूसरे दौर में नॉक आउट TKO से मैच जीता, क्योंकि यह लड़ाई केवल 3 मिनट 59 सेकंड तक ही चली। इससे पहले इजराइल अदेसानिया ने TKO / KO के माध्यम से चार मैच जीते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो