scriptयूनेस्को से अलग हुए इजरायल और अमरीका, ये है वजह | Israel and the USA, separated from UNESCO | Patrika News

यूनेस्को से अलग हुए इजरायल और अमरीका, ये है वजह

locationनई दिल्लीPublished: Jan 02, 2019 12:12:46 pm

Submitted by:

Patrika Desk

अमरीका और इजरायल ने आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से अलग हो गए हैं।

नई दिल्लीः अमरीका और इजरायल ने आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से अलग हो गए हैं। इन दोनों देशों ने यूनेस्को से अलग होने की प्रक्रिया साल भर पहले ही शुरु कर दी थी। यूनेस्को पर आरोप था कि वह इजरायल के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। इन दोनों देशों के यूनेस्को से अलग होने का इस संगठन पर वित्तीय संकट की उम्मीद नहीं है क्योंकि 2011 से ही धनराशि से ही ये यूनेस्को को बकाया भुकतान नहीं कर रहे थे। फिलिस्तान को यूनेस्को में शामिल करने के खिलाफ इन देशों ने इससे अलग होने का फैसला किया था।

क्या है यूनेस्को?
यूनेस्को का गठन 4 नवम्बर 1946 को हुआ था। यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष संस्था है। इसका उद्देश्य शिक्षा, प्रकृति और समाज विज्ञान, संस्कृति संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। यूनेस्को के 195 सदस्य देश हैं और सात सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं। यूनेस्को के 27 क्लस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं। दुनिया भर के 332 अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ यूनेस्को के संबंध हैं। बता दें कि भारत 1946 से यूनेस्को का सदस्य देश है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो