scriptLockdown Love Story: लॉकडाउन में घर की बालकनी से लड़की पटाकर शादी करने चला शख्स | italian couple love story start from in balconies in lockdown | Patrika News

Lockdown Love Story: लॉकडाउन में घर की बालकनी से लड़की पटाकर शादी करने चला शख्स

Published: Sep 24, 2020 05:06:53 pm

Submitted by:

Naveen

-Lockdown Love Story: कोरोना वायरस ( Coronavirus ) ने दुनिया में काफी तबाही मचाई है। -लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं। रिश्तों पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ा है। -लेकिन, कुछ लोगों के लिए कोरोना काल खुशियां लेकर आया है। ऐसा ही मामला इटली ( Italy ) के वेरोना से सामने आया है। -जहां एक कुंवारे शख्स की 38 साल बाद किस्मत खुली है।

italian couple love story start from in balconies in lockdown

Lockdown Love Story: लॉकडाउन में घर की बालकनी से पटा ली लड़की, अब करेंगे शादी

Lockdown Love Story: कोरोना वायरस ( coronavirus ) ने दुनिया में काफी तबाही मचाई है। लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। रिश्तों पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ा है। मानों जैसे जिंदगी थम सी गई हो। लेकिन, कुछ लोगों के लिए कोरोना काल खुशियां लेकर आया है। ऐसा ही मामला इटली ( Italy ) के वेरोना से सामने आया है।

love_story_lockdown_011.jpg

जहां एक कुंवारे शख्स की 38 साल बाद किस्मत खुली है। दरअसल, कोरोना महामारी ( Covid-19 Virus ) के कारण इटली में लॉकडाउन ( Lockdown ) लगाया गया। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में ही कैद थे। 38 साल के मिशेल डीऐपलॉस और 40 साल की पाओला अग्नेली भी घर में ही थे। दोनों की नजर घर की बालकनी में मिली। इसके बाद इनका प्यार ( Love affair ) परवान चढ़ा और अब दोनों शादी ( Marriage ) करने वाले हैं।

love_story_lockdown_010.jpg

बालकनी से शुरू हुई लव स्टोरी
मिशेल डीऐपलॉस और पाओला अग्नेली दोनों एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों की बालकनी में मुलाकात हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी कॉलोनी में एक कॉन्सर्ट हुआ था। इस कॉन्सर्ट में सोशल डिस्टेंसिंग करते हुए सभी अपने घर की बालकनी से म्यूजिक एन्जॉय कर रहे थे। इसी दौरान दोनों मिले थे। दोनों में आँखें चार हुईं। 10 हफ्ते के लॉकडाउन में उनकी बातचीत काफी बढ़ गई जो प्यार में बदल गई।

प्यार से शादी तक का सफर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब ये कपल शादी करने वाला है। दोनों की आपर्टमेंट की बालकनी से ही शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंच गई। दूल्हे के मुताबिक, पाओला को बालकनी में देखते ही उन्हें प्यार हो गया था। असल में इससे पहले बिजी लाइफ शिड्यूल के कारण लोगों को पड़ोसियों की कोई जानकारी नहीं थी।

love_story_lockdown_01.jpg

कैसे हुई शुरुआत
उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला कि उनके आसपास आखिर रहता कौन है? पाओला को देखने के बाद उसे इंस्टाग्राम पर सर्च किया गया। बात बातचीत से आगे बढ़ी और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। आसपास के लोगों के बीच उनकी लव स्टोरी के काफी चर्चे हैं। इनके बारे में जानकर सिंगल लोगों में उम्मीद जगी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो