scriptCorona काल में बनाया गया Smart Mask, 8 भाषाओं में करेगा बात, जानिए क्या है इसकी कीमत | Japan company made smart mask | Patrika News

Corona काल में बनाया गया Smart Mask, 8 भाषाओं में करेगा बात, जानिए क्या है इसकी कीमत

locationनई दिल्लीPublished: Aug 05, 2020 05:39:50 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

Highlights- जापान (Japan) की एक स्टार्टअप (Startup) कंपनी ने ऐसा स्मार्ट मास्क बनाया है जो कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ-साथ कई और काम कर सकता है- खास बात यह है कि ये मास्क इंटरनेट (Internet mask) से कनेक्ट होता और एक ऐप के माध्यम से इसे अपने फोन द्वारा भी ऑपरेट किया जा सकता है- इस मास्क की कीमत 40 डॉलर यानी 3000 भारतीय रुपए आंकी गई है

Corona काल में बनाया गया Smart Mask, 8 भाषाओं में करेगा बात, जानिए क्या है इसकी कीमत

Corona काल में बनाया गया Smart Mask, 8 भाषाओं में करेगा बात, जानिए क्या है इसकी कीमत

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। देश में इस महामारी से संक्रमितों की संख्या 19 लाख के पार पहुंच गई है। 2 दिन में ही मामले 18 लाख से 19 लाख पार पहुंच गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) ने बताया कि देश में अब तक 12,82,215 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय (Coronavirus Update) के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या अब 19,08,254 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 857 और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 39,795 हो गई है।
कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) फैलने का सबसे बड़ा कारण यह है कि से लेकर अभी तक कोई वैक्सीन ( vaccine) व दवा सामने नहीं आई है। कोरोना वायरस का इलाज तो सामने नहीं आया है पर इससे बचाव के लिए मुंह पर मास्क (Face Mask) व सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) बनाए रखना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते फेस मास्क (Smart Mask) हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।
मास्क की अहमियत को देखते हुए कई कंपनियां मास्क प्रोडक्शन में उतर गई हैं। इसी क्रम में जापान (Japan) की एक स्टार्टअप (Startup) कंपनी ने ऐसा स्मार्ट मास्क बनाया है जो कोरोना संक्रमण को रोकने के साथ-साथ कई और काम कर सकता है।
खास बात यह है कि ये मास्क इंटरनेट (Internet mask) से कनेक्ट होता और एक ऐप के माध्यम से इसे अपने फोन द्वारा भी ऑपरेट किया जा सकता है। इस मास्क की कीमत 40 डॉलर यानी 3000 भारतीय रुपए आंकी गई है।
जानिए क्या है मास्क की खासियत

– यह एक स्मार्ट मास्क है।
– मास्क इंटरनेट से कनेक्ट होता है।
– यह मास्क आपके फोन में आए संदेश को पढ़कर सुना सकता है।
– यह मास्क जापानी भाषा का आठ अन्य भाषाओं में अनुवाद कर सकता है।
– मास्क वॉयस कमांड मिलने के बाद यह फोन कॉल भी कर सकता है।
जानिए मास्क की कीमत

इस स्मार्ट मास्क के कीमत की बात करें तो यह तो यह 40 डॉलर (लगभग 3000 रुपए) का आता है। एक वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इस मास्क का नाम सी-मास्क रखा है, यह स्मार्ट मास्क एक स्टैंडर्ड मास्क के ऊपर ही फिट होगा।
फोन कॉल भी कर सकता है मास्क

इसे फोन से ब्लूटूथ के द्वारा कनेक्ट किया सकेगा, साथ ही इसे एक मोबाइल ऐप के द्वारा भी ऑपरेट किया जाएगा। इस मास्क की खासियत यह भी है कि वॉयस कमांड मिलने के बाद यह फोन कॉल भी कर सकता है।
संक्रमण से लड़ने में करेगा मदद

डोनट रोबोटिक्स के सीईओ ताइसुके ओनो ने कहा, हमने सालों की मेहनत के बाद यह एक रोबोटिक मास्क तैयार किया है। अब हम टेक्नोलॉजी की मदद से संक्रमण से लड़ने का उत्पाद तैयार कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो