scriptजापान में बीते तीन दशकों में इस बार बाढ़ ने मचाई सबसे बड़ी तबाही, मरने वालों की संख्या 199 पार पहुंची | Japan floods killed 199 people | Patrika News

जापान में बीते तीन दशकों में इस बार बाढ़ ने मचाई सबसे बड़ी तबाही, मरने वालों की संख्या 199 पार पहुंची

locationनई दिल्लीPublished: Jul 12, 2018 11:18:46 am

Submitted by:

Mohit Saxena

आपदा में कई नागरिक लापता, तीन दशक में बाढ़ से होने वाली सबसे भयावाह तबाही मानी गई है।

flood

जापान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 199 पार पहुंची

टोक्यो। जापान में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 199 तक पहुंच गया है। भारी बारिश के कारण आई तबाही के कारण कई लोग बेघर हो चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस आपदा में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। सरकारी प्रवक्ता योशिदी सुगा के अनुसार लापता लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों में बाढ़ से होने वाली यह अब तक की सबसे भयावाह तबाही है। सुगा के अनुसार प्रधानमंत्री शिंजो अबे लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों का हालचाल ले रहे हैं। उन्होंने अपनी चार दिवसीय विदेश यात्रा को स्थगित कर दिया है।
करीब दस हजार लोग प्रभावित

इस आपदा में अब तक दस हजार लोग प्रभावित हो चुके हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार प्रभावित लोगों को पुन: स्थापति करने की कोशिश की जा रही है। आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने कई कैंप बना दिए हैं। जहां लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। सरकार की तरफ से आपातकालीन फंडिंग की गई है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी और केंद्रीय जापान के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 75,000 पुलिस, फायरमैन को खोजी व बचाव दल में तैनात किया गया है।
बचाव दल घर-घर जाकर कर रहे मदद

जापान का कुराशाकी शहर पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब चुका है, कई लोग इन इलाकों में बचाव दलों के इंतजार में अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वह अपनी तरफ से भरपूर कोशिश कर रहे हैं। यही कारण है कि इसे एक बड़ा बचाव अभियान कहा जा रहा है जहां हम हर एक घर में जाकर बाढ़ में फंसे पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। हिरोशिमा में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है जिसके बाद वहां से लोगों को निकाल लिया गया है। इन इलाकों को हाइ अलर्ट पर रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो