लड़की ने अपनी 10 साल पुरानी फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर आपबीती बताई। उसने बताया कि जब 10 साल पहले उसे रेस्क्यू किया गया था तो उसका वजन महज 16-17 किलो था। लड़की ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वे वाकई चौंकाने वाली हैं। ये लड़की बताती है कि उसे इतना मारा गया हा कि वो खाना खाना ही भूल गई थी और तो और उसे अपने जीवन से अब इतना दर लगने लगा था कि वो बस मरना चाहती थी।
अपनी बात सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लड़की ने बताया कि उसे अपने दादा की देखभाल के लिए उनके घर छोड़ा गया था, वहा जाने के बाद वो उसे भूखा रखने लगे। उसने ट्वीट कर के बताया कि उसके दादा ने ‘खाना खाना भूला दिया गया था’। लड़की ने बताया कि अगर वह खाना खाते हुए पकड़ी जाती थी तो उसके दादा उसे पेट पर लात मारते थे या जबरन उसका खाना बाहर निकलवा देते थे। वो उसे तब तक पीटता था, जब तक वह उल्टी न कर दे और उसका सारा खाना बाहर ना आ जाए।
लड़की ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जो भी लोग इस तरह की प्रताड़ना को झेल रहे हैं, वे इसके लिए और इंतजार न करें और इससे पहले की बहुत देर हो जाए, किसी को मदद के लिए बुलाइए। इस लड़की की तस्वीरें देखकर तो साफ लग रहा है कि इंसानियत फिर शर्मसार हुई है।