scriptजॉर्डन: ईसा मसीह की विवादित तस्वीर को लेकर प्रकाशक और पत्रकार गिरफ्तार | Jordan: journalist arrested over controversial picture of Jesus Christ | Patrika News

जॉर्डन: ईसा मसीह की विवादित तस्वीर को लेकर प्रकाशक और पत्रकार गिरफ्तार

Published: Dec 11, 2018 12:32:16 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

आरोप है कि इस तस्वीर से ईसाइयों की भावनाएं आहत हुईं

jesus

जॉर्डन: ईसा मसीह की विवादित तस्वीर को लेकर प्रकाशक और पत्रकार गिरफ्तार

अम्मान। अम्मान में सोमवार को एक प्रकाशक और न्यूज वेबसाइट के संपादक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईसा मसीह की विवादित तस्वीर को लेकर दोनों पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि इस तस्वीर से ईसाइयों की भावनाएं आहत हुईं। तस्वीर को बदलकर पत्रिका ने छापा था,जिसे लेकर सोशल मीडिया में विवाद हुआ।
पेंटिंग का ईसाई धर्म के लोगों का खास स्थान

अल वकील समाचार वेबसाइट संचालित करने वाले मोहम्मद अल-वकील और एक संपादक पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप है। इस आरोप में दोषी पाए जाने पर छह माह से लेकर तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है। लियोनार्डो द विंची की मशहूर पेंटिंग द लास्ट सपर का ईसाई धर्म के लोगों में खास स्थान है।
विवादित तरह से छापने का आरोप

इस तस्वीर को विवादित तरह से छापने का आरोप पत्रकार और संपादक पर लगा है। पत्रिका में द लास्ट सपर में बैकग्राउंड में तुर्की के सिलेब्रिटी शेफ नुसरत गोकसे जो के नाम से मशहूर हैं को अपने सिग्नेचर स्टाइल में ईसा मसीह के पीछे खड़े हैं। वहीं तस्वीर में मौजूद ईसा मसीह के एक शिष्य के पैरों पर जीसस क्राइस्ट का टैटू भी बना हुआ है।
तस्वीर वायरल हो गई

पत्रिका में प्रकाशित यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और इसकी काफी आलोचना हो रही है। हालांकि,विवाद के बाद पत्रिका ने तस्वीर को हटा लिया है और इसके लिए माफी मांगते हुए कहा कि यह गैर-इरादतन था और इसका उद्देश्य किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो