scriptजेल में बंद जूलयिन असांजे गंभीर बीमारियों के शिकार, लापरवाही के कारण जा सकती है जान | Julian Assange Treatment In Prison Putting His Life At Risk | Patrika News

जेल में बंद जूलयिन असांजे गंभीर बीमारियों के शिकार, लापरवाही के कारण जा सकती है जान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 02, 2019 11:01:20 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

जूलियन असांजे जिनपर जासूसी का आरोप हैं, ब्रिटेन से अमरीका में प्रत्यर्पण के खतरे का सामना भी कर रहे हैं

julian
वाशिंगटन। विकीलिक्स के संस्थापक जूलियन असांजे इन दिनों बीमार चल रहे हैं। उनका इलाज जेल में चल रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकार विशेषज्ञ ने इस बात की जानकारी दी है। जूलियन असांजे जिनपर जासूसी का आरोप हैं,ब्रिटेन से अमरीका में प्रत्यर्पण के खतरे का सामना भी कर रहे हैं।
यूएन के अत्याचार और अन्य क्रूर मामलों की जानकारी देने वाले पत्रकार निल्स मेल्जर के अनुसार जब तक ब्रिटेन अपने रुख में बदलाव नहीं करता है और उनकी अमानवीय स्थिति को नहीं रोकता है तो असांजे के खिलाफ निरंतर हो रहे दुर्व्यहार उनके जीवन को खतरे में डाल देगा।

मेलजर के अनुसार उन्होंने नौ मई को 48 वर्षीय जूलियन असांजे से लंदन की एक जेल में मुलाकात की थी। इससे पहले जूलियन असांजे लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में सात सालों तक रहे हैं। यहीं से असांजे को गिरफ्तार किया गया था।

मेलजर के अनुसार उन्होंने मई के बाद से अभी तक असांजे से बिल्कुल मुलाकात नहीं की है, लेकिन अपने विश्वसनीय स्रोतों से असांजे की सेहत से जुड़ी मिली जानकारी के आधार पर ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि असांजे का जीवन खतरे में है।
उन्होंने कहा कि इस जानकारी के मुताबिक असांजे का स्वास्थ्य लंबे समय तक अलगाव, चिंता और तनाव के चलते गंभीर स्थिति की तरफ जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो