scriptKim Jong Un की बहन ने दक्षिण कोरिया को दी कड़ी धमकी, कहा- अब सेना देगी करारा जवाब | Kim Jong Un Sister Threatened Military Action Against South Korea | Patrika News

Kim Jong Un की बहन ने दक्षिण कोरिया को दी कड़ी धमकी, कहा- अब सेना देगी करारा जवाब

locationनई दिल्लीPublished: Jun 14, 2020 09:12:44 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

किम यो जोंग (Kim Yo Jong) ने कहा कि दुश्मन के खिलाफ अगली कार्रवाई करने का अधिकार हमारी सेना के जनरल स्टाफ को दिया जाएगा।
सीमा पर प्योंगयांग (Pyongyang) के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार को रोकने में असमर्थता को लेकर नाराजगी जताई।

Kim Yo Jong

किम यो जोंग।

सियोल। उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (kim jong un) की बहन किम यो जोंग (Kim Yo Jong) ने दक्षिण कोरिया को शनिवार को सैन्य कार्रवाई की धमकी दे डाली। उन्होंने दक्षिण कोरिया (South Korea) पर आरोप लगाया कि वह पड़ोसी देश होने के नाते अपने धर्म को नहीं निभा रहा है। सीमा पर प्योंगयांग (Pyongyang) के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार को रोकने में असमर्थता को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
दक्षिण कोरिया को एक दुश्मन देश बताते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही सीमावर्ती शहर केसोंग में एक बेकार अंतर-कोरियाई संपर्क कार्यालय पर ताला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह उत्तर कोरिया के सैन्य अधिकारियों पर दक्षिण के खिलाफ कार्रवाई का कदम उठाने का फैसला छोड़ती हैं।
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी को दिए बयान में किम यो जोंग ने कहा कि दुश्मन के खिलाफ अगली कार्रवाई करने का अधिकार हमारी सेना के जनरल स्टाफ को दिया जाएगा। हमारी सेना लोगों की नाराजगी को शांत करने के लिए निश्चित रूप से कुछ ऐसा करेगी जो देश के स्वाभिमान को बढ़ाएगा।’ किम जोंग की बहन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में उनके निर्देश कितने अहम हो सकते हैं। उन्हें देश की सबसे शक्तिशाली महिला मे रूप में जानी जाती हैं।
केसोंग में स्थित संपर्क कार्यालय कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जनवरी से बंद है। इसे 2018 में किम जोंग उन और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन के बीच तीन शिखर सम्मेलनों में हुए समझौतों के लिए स्थापित किया गया था। दक्षिण कोरिया की सरकार ने किम जोंग उन और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच परमाणु शिखर सम्मेलन को कराने में कड़ी मेहनत की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो