विश्‍व की अन्‍य खबरें

दुनियाभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

नेपाल के पाटन दरबार स्थित मंदिर में हजारों भक्तों ने भगवान कृष्ण के किए दर्शन
संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में जन्माष्टमी का जश्न मनाने के लिए 1500 से अधिक भक्त इकट्ठा हुए

Aug 24, 2019 / 10:41 pm

Anil Kumar

नई दिल्ली। देश के हर कोने में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। साथ ही भारत के अलावा दुनिया भर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। दुनिया के हर कोने में रहने वाले भारतीय और कृष्ण भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ रहे हैं।

दुनिया के तमाम बड़े-बड़े नेता व राष्ट्राध्यक्षों ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुभकामनाएं व बधाई दी है। ब्रिटेन के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बधाई दी। उन्होंने लिखा ‘मैं यूनाइटेड किंगडम और दुनिया भर में हिंदुओं को भगवान कृष्ण के जन्म की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आज आधी रात को मंदिरों में गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो, जै कन्हैयालाल की

वहीं संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में सैंकड़ों कृष्ण भक्तों ने मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन किए। अबू धाबी में मंदिर स्थल पर जन्माष्टमी उत्सव के दौरान जश्न के लिए 1500 से अधिक लोग इकट्ठा हुए और भजन-कीर्तन किया।

https://twitter.com/hashtag/Janmashtami?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Janmashtami?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बड़े ही हर्ष के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। काठमांडू स्थित अमरीकी दूतावास ने सभी कृष्ण भक्तों को शुभकामनाएं व बधाई दी।

नेपाल में अमरीकी राजदूत रैंडी बेरी ने बधाई देते हुए लिखा ‘जन्माष्टमी समारोहों में और अधिक रंग जोड़ने के लिए मैं काठमांडू घाटी संरक्षण ट्रस्ट और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए राजदूत कोष के तहत पाटन में 18 वीं शताब्दी के अष्टकोणीय कृष्ण मंदिर के संरक्षण और भूकंपीय मजबूती के लिए साझेदारी की घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर वाराणसी के इस मंदिर में रूस और मॉरिशस के कलाकारों ने रॉक बैंड पर बिखेरा कृष्ण भजन का जादू

इससे पहले नेपाल के पाटन दरबार स्थित मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के दर्शन किए और हर्षोल्लास का साथ जन्माष्टमी मनाई। दुनिया भर के कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

https://twitter.com/hashtag/Janmashtami?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Janmashtami?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / दुनियाभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.