scriptBeirut blast: 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, पांच भारतीयों को आई मामूली चोटें | Lebanon Detailed 16 People After Beirut Explosion | Patrika News

Beirut blast: 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, पांच भारतीयों को आई मामूली चोटें

locationनई दिल्लीPublished: Aug 07, 2020 01:38:24 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

लेबनान (Lebanon) में भारतीय दूतावास लगातार यहां रह रहे भारतीयों के संपर्क में है।
बेरूत (Beirut) में हुए धमाके में अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 5 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।

lebnan blast

धमाके के बाद घायलों को इलाज के लिए ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। लेबनान में बेरूत धमाके की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले को लेकर यहां के बंदरगाह के 16 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 18 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। ये सभी बंदरगाह और सीमा शुल्क अधिकारी और कर्मचारी हैं। इस दौरान सभी से पूछताछ जारी है।
5 भारतीयों को मामूली चोट

विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि लेबनान में हुए धमाके में 5 भारतीयों को मामूली चोटें आई हैं। प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव अनुसार लेबनान के भारतीय दूतावास के ट्वीट के अनुसार भारतीय समुदाय के लोग सुरक्षित हैं। सिर्फ 5 लोगों को छोटी-मोटी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि हमारा दूतावास भारतीय समुदायों के साथ लगातार संपर्क में है। साथ ही अगर किसी तरह की मदद चाहिए तो वह उपलब्ध कराई जा रही है।
लेबनान को मदद देगा भारत

भारत की ओर से गुरुवार को इसकी घोषणा की गई है कि लेबनान को धमाके से हुए नुकसान से निपटने के लिए भारत ही ओर से हर तरह की मदद दी जाएगी। अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार लेबनान की सरकार धमाके से हुए नुकसान की पूरी जानकारी मांगी है। इसी के आधार पर तय किया जाएगा कि भारत सरकार किस तरह की मदद दे का कि भारत सरकार की तरफ से लेबनान को कितनी मदद मुहैया करानी है।
140 मौतें, 5000 लोग जख्मी

लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए इस धमाके में अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 5 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। लेबनान की जांच एजेंसी का कहना है कि धमाका 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट से हुआ। इसके रखरखाव में लापरवाही बरती गई है। ये अब साफ हो गया है कि इस दुर्घटना की वजह लापरवाही ही रही। इस धमाके के कारण 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाली हर चीज उजड़ गई। बेरूत की करीब आधी इमारतों को नुकसान पहुंचाया है और लगभग 3 लाख लोगों को बेघर हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो