scriptईंट-पत्थर नहीं बल्कि खिलौनों से बना है ये महल, अंबानी के घर जैसी हैं फैसिलिटीज़ | Lego house in Denmark | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ईंट-पत्थर नहीं बल्कि खिलौनों से बना है ये महल, अंबानी के घर जैसी हैं फैसिलिटीज़

इन्हें देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे कि ये वास्तव में कोई घर न होकर खिलौना हो।

Dec 29, 2017 / 01:21 pm

Ravi Gupta

Lego
नई दिल्ली। खिलौनों से किसे प्यार नहीं? ऐसा कोई बच्चा नहीं होगा जिसे कि खिलौने का शौक न हो। बच्चे तो क्या कभी-कभी बड़े भी खिलौनों से खेलते है इससे स्ट्रेस रिमूव होता है। अब आप लीगो को ही ले लीजिए, लीगो से घर,खिलौने बनाना लगभग सभी को अच्छा लगता है। ये घर काफी कलरफूल होते है जो कि देखने में भी बहुत अच्छे लगते है। लेकिन क्या आप वास्तव में किसी ऐसे घर को देखें है जो कि वाकई में लीगो से बना हुआ है? आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताएंगे जहां के अधिकतर घर व इमारतें ऐसी ही बनी हुई है। इन्हें देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे कि ये वास्तव में कोई घर न होकर खिलौना हो।

Lego
जी, हां ये शहर बिलुंड के नाम से जाना जाता है जो कि डेनमार्क में बसा हुआ है। इसी के चलते इस शहर को होमटाऊन ऑफ ट्वायज कहा जाता है। इस शहर में एक ऐसे घर का निर्माण किया गया है जो कि लीगो से बने घर जैसा दिखता है। इस घर को होम ऑफ द ब्रिक कहा गया हे। यह घर 82 हजार स्क्ेवयर फीट में बना हुआ है और इसकी ऊंचाई करीब 100 फुट है। 2014 में इस घर का निर्माण शुरू किया गया था।
Lego
इस घर को एक डेनिश आर्किटेक्ट बायार्के इंग्लेस द्वारा डिजाइन किया गया है। इस घर में केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ो के लिए भी बहुत कुछ रखा गया है। बाहर से इस घर को देखने पर ऐसा लगता है कि ये 21 बड़े लीगो ब्लॉक से बना हुआ है।
Lego
अंदर से ये घर कई ज़ोन में बंटा हुआ है जैसे कि रेड ज़ोन,ब्लू ज़ोन। इन ज़ोन में लाखों रंग-बिरंगे लीगो पड़े हुए रहते है जिससे कि आप खेल सकते है और कुछ क्रिएटिव बना सकते हैं। खेल के बीच में अगर आपको भूख लग जाएं तो आपके लिए लीगो लंचबॉक्स में रोबोट खाना भी लेकर आएंगे। यहां पर एक लीगो वॉटरफॉल भी है। इतना ही नहीं इस घर में एक बड़ा सा प्लेग्राउंड और एक एम्यूज़मेंट पार्क भी है।
Lego

Home / world / Miscellenous World / ईंट-पत्थर नहीं बल्कि खिलौनों से बना है ये महल, अंबानी के घर जैसी हैं फैसिलिटीज़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो