scriptआइए आपको बैंकॉक घूमाते हैं… | Lets roam Bangkok with airasia | Patrika News

आइए आपको बैंकॉक घूमाते हैं…

locationनई दिल्लीPublished: Dec 27, 2017 05:28:36 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

एयरएशिया लेकर आया है एक नया ऑफर जो आपको बैंकॉक की सैर कराएगा…

Bankok
थाईलैंड एक ऐसा देश जो अपने टूरिज्म के लिए विख्यात है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 का टूरिस्टों का जो सबसे पसंदीदा घूमने का स्थान रहा है वह थाईलैंड रहा है। यहीं नहीं पिछले कई सालों से थाईलैंड ही नंबर-1 आता रहा है। अगर थाईलैंड की राजधानी की बात करें तो टूरिस्टों की वजह से यहां हर समय भीड़ रहती है। बैंकॉक में कई तरह नए और पुरानी वास्तुकला की इमारते हैं। वहीं इसके अलावा वहां खाने के कई सारे विकल्प भी हैं। तो अगर आप अपने बोरिंग जीवन से बोर हो चुकें हैं, तो यह ट्रिप आपके लिए है। एयरएशिया आपके लिए एक नया ट्रिप लेकर आया है, जो जयपुर से बैंकॉक जाएगा। यह देखिए कुछ ऐसा होगा आपका ट्रिप…
https://www.youtube.com/watch?v=hn5i08RTusA


तो किस बात का इंतजार कर रहे हो… अपने बैग पैक करो और तैयार हो जाओ उड़ने के लिए…

Bankok
ट्रिप की शुरुआत जयपुर से हो रही है तो क्यों ना थोड़ा पहले जयपुर ही घूम लिया जाए। आप जयपुर का शीशमहल देख सकते हैं। जयपुर का शीशमहल बहुत ही ज्यादा सुंदर है जिसमें राजस्थानी कल्चर के साथ-साथ इस्लामिक कल्चर को भी दिखाता है। इसके अलावा आप एक काम और कर सकते हैं, वह यह कि जयपुर के नेहरू बाजार में खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। जहां आपको राजस्थानी कल्चर के कपड़े, वहां की जूतियां और भी कई राजस्थानी चीजें मिल जाएंगी। उसके बाद हम उड़ चलेंगे बैंकॉक…
वाट फ़ॉ- वाट फ़ॉ बैंकॉक की वह प्रसिद्ध फेमस जगह है जहां लेटे हुए बुद्ध भगवान का मंदिर है। पहली बार बैंकॉक आ रहे लोगों का यहां जरूर आना चाहिए। यह बैंकॉक का सबसे पुराना और सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर में जो भगवान बुद्ध के पैर हैं वो 5 मीटर के हैं जो कि सीप की मोतियों से सजाए गए हैं। इसके बुद्ध के आसपास लोग 108 धातु के कटोरों में विश मांगकर उसमें सिक्का डालते हैं। इस जगह जाकर मन को काफी शांति मिलती है।
Bankok
लुम्फिनी पार्क- लुम्फिनी पार्क एक ऐसा पार्क है जहां आपको ऐसा लगता है कि आप जन्नत में हैं। वह इसलिए क्योंकि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य बहुत अच्छा है। लुम्फिनी पार्क की खासबात यह है कि यह बैंकॉक की दौड़ती-भागती लाइफ से परे है जहां आकर आप आराम महसूस कर सकते हैं। 1920 में बने इस पार्क में कई तरह गतिविधियां होती हैं। यहां से डूबता हुआ सूरज देखने का अपना ही मजा है।
Bankok
बैंकॉक नेशनल म्यूजियम- इस म्यूजियम में थाई आर्ट-क्राफ्ट की कई सारी चीजें हैं। इस म्यूजियम का नाम पहले वांग ना पैलेस था जिसका नाम बदल कर अब बैंकॉक नेशनल म्यूजियम हो गया है। इस म्यूजियम का एक अलग ही इतिहास रहा है। यहां लोगों को धर्म से जुड़े कई धार्मिक लोगों की तस्वीरें हैं। इनमें भगवान गणेश और विष्णु भगवान मुख्य हैं।
Bankok
रेलवे बीच- रेलवे बीच को राय लेह भी कहते हैं। यह कराबी और आओ नांग की बीच में पड़ता है। यह वो जगह है जो विश्व प्रख्यात है। राय लेह प्रायद्वीप के कोने पर है इसलिए वहां तक सिर्फ फेरी के द्वारा ही जाया जा सकता है। अगर आपको रॉक क्लाइम्बिंग का शौक है तो आपके लिए यह जगह बहुत अच्छी होने वाली है। इसके अलावा भी यहां पर कई सारी दिलचस्प चीजें हैं।
Bankok
एमबीके सेंटर- एमबीके यानि माह बून क्रोंग बैंकॉक शहर का एक बेहद ही शानदार मॉल है। जहां हर दिन हजारों लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। 1985 में खुला यह एमबीके सेंटर एशिया महाद्वीप का बहुत बड़ा मॉल है। हालांकि इसके बाद बैंकॉक में कई मॉल्स बने हैं लेकिन इस मॉल की बात अलग है। यह मॉल हमेशा से टूरिस्टों का पसंदीदा मॉल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो