विश्‍व की अन्‍य खबरें

लीबिया: बिस्कुट फैक्ट्री में हवाई हमला, विदेशी कामगारों समेत 7 की मौत

हमले में लीबिया के दो और बांग्लादेश, मिस्र तथा नाइजर के नागरिकों की मौत हुई है
लीबिया में 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के मारे जाने के बाद से ही अशांति है

Nov 18, 2019 / 10:36 pm

Anil Kumar

त्रिपोली। लीबिया में सरकार और विद्रोही समूहों के बीच जंग छिड़ी हुई है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राजधानी त्रिपोली के दक्षिणी इलाके में स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में सोमवार को हवाई हमला किया गया।

इस हवाई हमले में कम से कम सात नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में अधिकतर लोग विदेशी कामगार हैं।

लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अमीन अल-हाचेमी ने जानकारी देते हुए बताया कि वादी राबी में फैक्ट्री पर हमला किया गया है। इस हमले में लीबिया के दो और बांग्लादेश, मिस्र तथा नाइजर के नागरिकों की मौत हो गई।

लीबिया: अमरीकी हवाई हमले में IS के 17 आतंकवादी ढेर, अभी तक हो चुके कई इलाके आतंकियों से मुक्त

बता दें कि लीबिया में फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार के समर्थकों व सुरक्षाबलों ने त्रिपोली स्थित गवर्नमेंट ऑफ नेशनल अकॉर्ड (जीएनए) के वफादार लड़ाकों से राजधानी का नियंत्रण हासिल करने के लिए अप्रैल में लड़ाई शुरू किया था।

इसके बाद से लगातार लीबिया में सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी है। लीबिया में 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के मारे जाने के बाद से ही अशांति है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / लीबिया: बिस्कुट फैक्ट्री में हवाई हमला, विदेशी कामगारों समेत 7 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.