scriptदक्षिण अफ्रीका: घर में कैद इंसान, सड़कों पर निकला शेरों का झुंड | Lions nap on road during South African lockdown | Patrika News

दक्षिण अफ्रीका: घर में कैद इंसान, सड़कों पर निकला शेरों का झुंड

locationनई दिल्लीPublished: Apr 17, 2020 12:48:23 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

जंगली पार्क के रेंजर रिचर्ड सौरी ने लीं तस्वीरें।
व्यस्त जगहों पर सड़क किनोर मिल जाएंगे शेर।
गोल्फ पार्क में भी घूम रहे हैं जंगली जानवर।

lion
केप टाउन। कोरोना वायरस के कारण लगभग पूरी दुनिया में लॉकडाउन की स्थिति है। लोग अपने घरों में कैंद हैं। सड़कों पर इंसान का निकलना बंद हो चुका है। व्यस्त जगह भी सुनसान हो चुकी हैं। इसके उल्ट आवारा पशुओं पर इसका कोई फर्क नहीं है। दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां पर एक जंगली पार्क से निकलकर शेरों का झुंड सड़क के किनारे पड़े दिखाई दे रहे हैं।
lion1.jpg
इस जंगली पार्क के रेंजर रिचर्ड सौरी बुधवार को यहां पर गश्त लगा रहे थे। वह लगातार यहां पर लॉकडाउन के दौरान भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर रोड के किनारे कई शेरों को यहां पर लेटा पाया गया। यहां पर आम दिनों में टूरिस्टों का तांता लगा रहता है। इस तरह का नजारा अकसर रात के समय देखने को मिलता है। मगर अब ये सब कुछ दिन के समय हो रहा है। उन्होंने बताया कि रोज उन्हें जानवरों की गिनती करनी पड़ती है। ऐसे में जानवरों का सुबह बाहर निकल आना हैरान करने वाली बात है।
https://twitter.com/SANParksKNP/status/1249682435786317824?ref_src=twsrc%5Etfw
बुधवार दोपहर को ओरपेन रेस्ट कैंप के पास ड्राइविंग करते हुए, उन्होंने शेरों को आगे की सड़क पर देखा और इसे असामान्य घटना बताया। उन्होंने बताया कि सड़क से सिर्फ पांच मीटर (5.5 गज) की दूरी पर ये पड़े हुए थे। जब उसने अपने मोबाइल फोन के साथ तस्वीरें लीं, तो शेर परेशान नहीं दिखे, उनमें से ज्यादातर स्पष्ट रूप से सो रहे थे। आम दिनों में यहां पर जानवर नहीं आते हैं। उन्हें इंसान के कदमों की आहट से डर लगता है। मगर इस समय वे उनके बगल से निकल रहा हैं तो भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।
इस नेशनल पार्क के पास एक गोल्फ कलब भी मौजूद है। यहां पर लोग गोल्फ खेलने के लिए आते हैं। लॉकडाउन के कारण यह सुनसान पड़ा हुआ है। मगर यहां पर भी शेरों का झुंड देखा गया है। रिचर्ड का कहना है कि लॉकडाउन में जानवरों के व्यवहार पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है। मगर इस तरह का नजारा कम देखने को मिलता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो