scriptPAK का दोहरा चरित्र फिर दुनिया के सामने हुआ उजागर, लंदन ब्रिज के हमलावर उस्मान को चुपके से PoK में दफनाया | London Bridge Attacker Usman Khan secretly buried by Pakistan in PoK | Patrika News

PAK का दोहरा चरित्र फिर दुनिया के सामने हुआ उजागर, लंदन ब्रिज के हमलावर उस्मान को चुपके से PoK में दफनाया

locationनई दिल्लीPublished: Dec 08, 2019 04:25:41 pm

Submitted by:

Anil Kumar

लंदन ब्रिज पर पाकिस्तानी मूल के उस्मान खान ने चाकू से हमला किया था
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी उस्मान को मार गिराया था

usman khan london bridge attack

इस्लामाबाद। ब्रिटेन के लंदन ब्रिज पर बीते दिनों हुए हमले में जवाबी कार्रवाई के दौरान मारे गए आतंकवादी उस्मान खान को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

पहले पाकिस्तान ने इस बात का खंडन किया था कि उस्मान पाकिस्तानी मूल का नागरिक नहीं है, और यह साबित करने की कोशिश की थी आतंकवादियों से उसका कोई संबंध नहीं है। लेकिन अब फिर से पाकिस्तान बेनकाब हो गया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर PAK की बौखलाहट, राष्ट्रपति अल्वी ने कहा- बांग्लादेश भी है चिंतित

दरअसल, लंदन ब्रिज पर हमला करने वाले आतंकी उस्मान खान की शव को चुपके से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में दफनाया गया है। ब्रिटिश न्यूज चैनल स्काइ न्यूज से बात करते हुए इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है।

कोटली जिले में दफनाया गया

अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गुरुवार दोपहर 28 वर्षीय उस्मान का शव एक पैसेंजर प्लेन से लाया गया जो शुक्रवार सुबह पाकिस्तान पहुंचा।

आतंकवादी उस्मान के शव को पीओके के कजलानी गांव में जुम्मे के दिन दफनाया गया। इस गांव की आबादी 3 हजार है। ब्रिटेन में स्थानीय मुस्लमानों ने उस्मान के शव को स्टोक ऑन ट्रेंड स्थित कोब्रिज के मर्कजी जामिया गौसिया में दफनाए जाने का विरोध किया। जिसके बाद उसे पाकिस्तान लाया गया।

पाक सरकार ने उस्मान को पाकिस्तानी बताने पर जताया था विरोध

आपको बता दें कि उस्मान के शव को पाकिस्तान लाने से पहले बर्मिंघम की एक मस्जिद में जनाजे की रस्म पूरी गई थी। उस्मान के चचेरे भाई ने स्काइप न्यूज को बताया ‘उस्मान के पिता और दूसरे करीबी रिश्तेदार उसके शव को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) स्थित पैतृक गांव में सुपुर्दे खाक करेंगे।’

इससे पहले जब ये बात सामने आई थी कि उस्मान पाकिस्तानी मूल का है। इसपर इमरान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

अमरीका: सड़क हादसे में पूर्व मिस पाकिस्तान वर्ल्ड जानिब नवीद की मौत, 2012 में जीता था खिताब

1 दिसंबर को पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज ने बताया था कि उस्मान पाकिस्तान का रहने वाला था, जिसे लेकर फवाद चौधरी ने अखबार को लताड़ लगाई थी।

इतना ही नहीं अगले दिन गुस्साए लोगों व कार्यकर्ताओं ने अखबार के इस्लामाबाद स्थित दफ्तर पर धावा बोल दिया था। और फिर 6 दिसंबर को करीब 100 प्रदर्शनकारियों ने अखबार के दफ्तर को घेराबंदी कर तोड़फोड़ की थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो