scriptअमरीका: लॉस एंजेलिस में गोलीबारी, एक ही परिवार के पांच सदस्य मारे गए | Los angeles: family 5 members died due to firing | Patrika News

अमरीका: लॉस एंजेलिस में गोलीबारी, एक ही परिवार के पांच सदस्य मारे गए

locationनई दिल्लीPublished: Nov 17, 2019 12:43:19 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

घर में तीन साल का बच्चा, 29 साल की महिला और 31 साल का एक आदमी अंदर मृत पाए गए

firing

गोलीबारी

लॉस एंजेलिस। अमरीका के सदर्न कैलिफोर्निया में एक घर में गोलीबारी की घटना में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध मृतकों में से ही कोई एक है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार को पैराडाइज हिल में हुई, जो अमरीका-मेक्सिको सीमा से 35 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित है। पुलिस के अनुसार उन्हें 911 पर सुबह 6.49 बजे फोन आया। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्हें गोली लगने से घायल कई लोग मिले।
घर में तीन साल का बच्चा, 29 साल की महिला और 31 साल का एक आदमी अंदर मृत पाए गए। पांच साल के बच्चे और नौ साल के बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों ने ही दम तोड़ दिया। एक 11 वर्षीय लड़के को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सैन डिएगो पुलिस विभाग के अनुसार एक मां और चार बच्चे मुख्य घर से सटे ग्रैनी फ्लैट में रहते थे,जहां परिवार के अन्य सदस्य रहते थे। यह स्पष्ट नहीं है कि कुल कितने लोग घर में रहते थे। पुलिस को घर में एक बंदूक मिली, लेकिन मृतकों के नाम या हत्यारे के इरादे का खुलासा नहीं किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो