विश्‍व की अन्‍य खबरें

प्यार के आगे 2 देशों की सरकार ने झुकाया सिर, सरहद पर हुई प्रेमी जोड़े की शादी

कहते हैं- प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, जो डरते हैं वो प्यार करते नहीं। प्यार तो वो चीज़ है जिसके आगे बड़े से बड़े पत्थरदिल इंसान भी पिघल जाते हैं।

Dec 10, 2017 / 02:29 pm

Priya Singh

नई दिल्ली। प्यार किया नहीं जाता, ये तो अपने आप हो जाता है। हां लेकिन प्यार होने के बाद लोगों की ज़िम्मेदारी इसे निभाने की होती है। वैसे प्यार की कई कहानियां रखी हुई हैं। ये सभी वो कहानियां हैं जो अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं हैं। ऐसे ही प्यार की कहानियों में एक कहानी और जुड़ गई है। कहते हैं- प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, जो डरते हैं वो प्यार करते नहीं। प्यार तो वो चीज़ है जिसके आगे बड़े से बड़े पत्थरदिल इंसान भी पिघल जाते हैं। तो फिर कोई दीवार प्यार करने वालों को क्या खाक रोक लेगी। लेकिन अगर ये दीवार दो देशों के बीच हो तो कहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
लेकिन जिस प्रेम कथा की बात हम कर रहे हैं, इसने दो देशों की दीवारों को भी गिरा दिया। दरअसल अमेरिका और मैक्‍सिको बॉर्डर लोहे के एक मज़बूत दरवाज़े की वजह से अलग हो रखे हैं। यह दरवाज़ा साल में सिर्फ 1 दिन के लिए खोला जाता है, ये प्रक्रिया साल 2013 से चली आ रही है। इस दिन दोनों देशों के नागरिक अपने करीबी लोगों से मिलने के लिए यहां आते हैं। लेकिन प्यार करने वाले दो लोगों को मिलाने के लिए इस गेट को खोल दिया गया। जो स्वयं में एक चौंकाने वाला वाक्या है। प्यार करने वालों के लिए इस गेट को खासतौर पर खोला गया था। मेक्सिको की प्रेमिका और अमेरिका के प्रेमी ने इसी बॉर्डर पर एक-दूसरे से शादी कर ली।
दोनों देशों के तमाम जवानों और सैकड़ों लोग विश्व की सबसे बेहतरीन शादियों में एक इस शादी के गवाह बने। प्रेमी जोड़ी की कहानी सुनकर दोनों देशों की सरकार और सेनाओं ने गेट खोलने की अनुमति दे दी थी, जिसके बाद उन्होंने यहां बॉर्डर पर ही शादी कर ली। माना जा रहा है कि ये शादी न सिर्फ दुनिया की सबसे बेहतरीन शादियों में से एक है बल्कि ये दुनिया की सबसे अद्भुत शादियों में से भी एक है।

Home / world / Miscellenous World / प्यार के आगे 2 देशों की सरकार ने झुकाया सिर, सरहद पर हुई प्रेमी जोड़े की शादी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.