scriptमहात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर अहम बैठक | Mahatma gandhi birth anniversary | Patrika News

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर अहम बैठक

Published: Sep 29, 2019 01:52:52 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर अहम बैठक

Seminar on Mahatma Gandhi

Seminar on Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में खास आयोजन किया गया। इस दौरान आधुनिक युग में गांधी के अहिंसा के संदेश पर चर्चा हुई। इस दौरान विशेषज्ञों और राजनयिकों ने मंच साझा किया। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की 150वीं जंयती पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीजी के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, भ्रष्टाचार हो या स्वार्थपरक सामाजिक जीवन गांधीजी के विचार हमें मानवता की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। पीएम ने गांधी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में ऐसा कभी देखने को नहीं मिलता है कि जब किसी व्यक्ति का शासन से दूर-दूर तक संबंध नहीं हो और वो सत्य और अहिंसा की शक्ति से सदियों पुराने साम्राज्य को न सिर्फ झकझोर दे। दूसरे देशों के लोगों में भी आजादी की ललक जगा दे।मोदी ने कहा कि गांधीजी दुनियाभर के उन लोगों के भी प्रेरणस्रोत बने जिन्होंने कभी गांधी को नहीं देखा और न उनसे मिले। उन्‍होंने कहा कि मार्टिन लूथर किंग जूनियर हों या नेल्सन मंडेला उनके विचारों का आधार महात्मा गांधी थे। महात्मा गांधी ने वह दिशा दिखाई जिसमें लोग शासन पर निर्भर नहीं हों और स्वावलंबी बनें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो