scriptकंधों पर भारी-भरकम हैलीकॉप्टर उठा बना डाला विश्व रिकॉर्ड, फिर इस सच्चाई से उठा पर्दा | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

कंधों पर भारी-भरकम हैलीकॉप्टर उठा बना डाला विश्व रिकॉर्ड, फिर इस सच्चाई से उठा पर्दा

3 Photos
6 years ago
1/3

नई दिल्ली। दुनिया में रहने वाले प्रत्येक इंसान के पास कोई न कोई शक्ति होती ही है। ये शक्ति जन्म के साथ ही इंसानों में आ जाती है, लेकिन कई मामलों में इसकी खोज भी करनी पड़ती है। आज हम आपको एक ऐसी शक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से शारीरिक ताकत से संबंधित है। इस शख्स की ताकत ही उसकी शक्ति है। जिसे देखने के बाद आप खुद को इस शख्स के सामने चींटी के बराबर समझने लगेंगे। शख्स की ताकत ही इतनी है कि हम सभी इसके आगे चींटी जैसे ही लगेंगे।

2/3

आपने HULK नाम की हॉलीवुड फिल्म के बारे में तो सुना ही होगा, जो अपनी ताकत से कुछ भी कर सकता है। लेकिन यह शख्स कोई फिल्मी हीरो नहीं है बल्कि एक असली हीरो है। बता दें कि ऑस्ट्रिया के रहने वाले 'फ्रांज मुलेनर' के पास इतनी ताकत है कि वह एक भारी-भरकम हैलीकॉप्टर भी उठा सकते हैं। फ्रांज ने अपने कंधों पर एक हैलीकॉप्टर को उठाकर विश्व रिकॉर्ड बना डाला है। फ्रांज को देखने के बाद उनकी टक्कर का कोई अन्य शख्स तो इस धरती पर पैदा नहीं हुआ है। भविष्य में यदि कोई फ्रांज की ताकत की बराबरी कर ले तो इसके बारे में कह नहीं सकते। लेकिन फिलहाल में तो फ्रांज से ज़्यादा कोई और ताकतवर इंसान तो दिख नहीं रहा है।

3/3

बता दें कि फ्रांज ने अपने कंधों पर 30 सेकंड के लिए 650 किलो वजन उठाकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। बता दें कि फ्रांज ने 900 किलो का वज़न उठाने का अपना टारगेट सेट किया था। लेकिन यहां तक आते-आते उनके चेहरे से उनकी तकलीफ को साफ तौर पर देखा जा सकता था। हालांकि वे इस टारगेट तक पहुंच भी गए थे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.