scriptन शेर का डर और न बाघ का खौफ, गुफा में आलीशान बंगला बनाकर रहता है शख्स | man made his own palace in a cave | Patrika News

न शेर का डर और न बाघ का खौफ, गुफा में आलीशान बंगला बनाकर रहता है शख्स

Published: Nov 22, 2017 07:12:29 pm

Submitted by:

राहुल

खंडहर की तरह पड़ी एक बरसों पुरानी गुफा को उसने इस तरह सजाया कि देखने वाले देखते ही रह गए।

house in a cave
नई दिल्ली। धरती पर रहने वाला हर एक इंसान चाहता है कि उसके भी सपनों का एक घर हो। इस सपने को पूरा वही कर पाते हैं जो अपनी मेहनत और इरादों के पक्के होते हैं। कई बार तो ऐसा भी देखने को मिल जाता है कि मेहनत और इरादों का पक्का होने के बावजूद इंसान अपनी जीवन में अपना खुद का कोई घर नहीं बना पाता। और ऐसे भी हैं जो एक घर ही क्या बड़ी-बड़ी हवेलियां भी बना देता है।
लेकिन जिस शख्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका मामला थोड़ा क्या, बहुत अलग है। खंडहर की तरह पड़ी एक बरसों पुरानी गुफा को उसने इस तरह सजाया कि देखने वाले देखते ही रह गए। इस शख्स ने अपने सपने के घर को इस तरह बनाया कि हर कोई आज के समय में इसकी तारीफें करते नहीं रुक रहा है। दरअसल इस शख्स ने बेकार पड़ी गुफा को इस तरह से इस्तेमाल किया कि वो अब एक आलीशान महल बन चुका है।
गुफा को महल में तब्दील कर देने वाला शख्स युनाइटेड किंगडम का रहने वाला है। इसका नाम एंजेलो मैस्ट्रोपेट्रो बताया जा रहा है। एंजेलो ने इस घर को बनाने के बाद खूब तारीफें बटोरी और लंबे समय से चर्चाओं में बना हुआ है। बताया जाता है कि जब एंजेलो 29 साल के थे तो उन्हें एक भयानक बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। बीमारी की वजह से एंजेलो काफी डिप्रेशन में रहने लगे थे।
बीमारी ने उनकी ज़िंदगी को बर्बाद करके रख दिया था। बिगड़ी तबियत में सुधार लाने के लिए उन्होंने एक घर बनाने की ठानी। काफी चक्कर लगाने के बाद उन्हें एक गुफा मिली जिसे एक प्रॉपर्टी बेचने वाले ने एड में दिया था। एंजेलों ने गुफा खरीदने के लिए 61 लाख रुपये की रकम चुकाई। जिसके बाद उन्होंने 1 करोड़ रुपये और लगाकर गुफा को महल बना दिया। बताया जाता है कि इस गुफा में पहले भी लोग रह चुके थे। लेकिन काफी समय पहले इसे खाली करा दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो