scriptदुनिया में शायद ही किसी इंसान ने खेला होगा ऐसा खेल, आंखों पर नहीं कर पायेंगे आप यकीन! | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

दुनिया में शायद ही किसी इंसान ने खेला होगा ऐसा खेल, आंखों पर नहीं कर पायेंगे आप यकीन!

4 Photos
7 years ago
1/4
एक मच्छर इंसान के साथ जाने क्या-क्या सितम नहीं करता। रातों में इंसान की नींद हराम करने में सबसे पहला क्रेडिट अगर किसी को दिया जाए तो वो एक मच्छर ही होगा, जो विजेता बनेगा. वैसे भी हमारे शरीर में होने वाली कई तरह की बीमारियों की वजह भी ये मच्छर ही होते हैं। उनके द्वारा फैलाई जाने वाली डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से हर किसी को डर लगता है लेकिन हाल ही के दिनों में सोशल साइट्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
2/4
इस वीडियो में एक आदमी अपने हाथों से जमीन पर कोई आकार बनाते हुए दिखाई दे रहा है। पहली नज़र में आपको यही प्रतीत होगा कि शायद वो ज़मीन पर बिखरे पड़े रेत पर कुछ आकृति बना रहा है।
3/4
अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि यह कोई रेत पर डिजाईन बना रहा है तो आप गलत हैं क्योंकि जब आप गौर से देखेंगे तब आपको पता लगेगा कि वहां वो है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। दरअसल वो रेत का ढ़ेर नहीं बल्कि मच्छरों के लार्वा थे जो इधर उधर चल रहे थे।
4/4
ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसने भी इस वीडियो को देखा उसका दिमाग चकरा गया। यह वीडियो रूस का बताया जा रहा है। दरअसल हर साल यहां एक तरह की प्रतियोगिता होती है और इस प्रतियोगिता का विजेता वही बनता है, जिसे सबसे ज्यादा मच्छरों ने काटा हो।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.