विश्‍व की अन्‍य खबरें

श्री लंका के PM समेत कई अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों ने दी भारतवासियों को दिवाली की बधाई

दीपावाली केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के और भी जगहों पर मनाया जाता है
श्री लंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट कर लोगों को इस पावन पर्व की बधाई भी दी है

Nov 14, 2020 / 03:51 pm

Vivhav Shukla

श्री लंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे

नई दिल्ली। दीपावली हिंदू त्योहारों में से एक है और इसे 5 दिनों की अवधि में मनाया जाता है। यह कार्तिक महीने के 15 वें दिन मनाया जाता है और हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार इस महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। इस साल, दिवाली आज यानी 14 नवंबर को मनाई जा रही है।
https://twitter.com/hashtag/Deepavali?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इस त्योहार की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के और भी जगहों पर मनाया जाता है। श्रीलंकाई तमिल भी पारंपरिक रीति रिवाज से दिवाली मनाते हैं। यहां के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने ट्वीट कर लोगों को इस पावन पर्व की बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा कि लंका समेत दुनिया भर में प्रकाशोत्सव मना रहे हैं। इस खुशी के मौके पर एक दीपक जलाना, अंधकार पर प्रकाश की आध्यात्मिक जीत, बुराई पर अच्छाई, और अज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक है। सुखी, सुरक्षित और शांतिपूर्ण दीपावली हो।
 
https://twitter.com/hashtag/Diwali?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राजपक्षे के अलावा भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने एक वीडियो साझा करके लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। वहीं भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जोहन्नेस लिंडनेर ने भी लोगों को दीपावली की बधाई दी है।

Home / world / Miscellenous World / श्री लंका के PM समेत कई अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों ने दी भारतवासियों को दिवाली की बधाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.