script13 साल बाद गाजर में मिली खोई हुई ऐसी अनमोल चीज़, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी! | marriage lost in the carrot ring | Patrika News

13 साल बाद गाजर में मिली खोई हुई ऐसी अनमोल चीज़, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी!

Published: Aug 18, 2017 10:59:00 am

Submitted by:

राहुल

84 साल की मैरी ग्राम्स नाम की एक बुजुर्ग महिला के साथ 13 साल पहले कुछ ऐसा ही हुआ था…

marriage ring
कनाडा: वर्षों गुजर जाने के बाद अगर किसी की कोई खोई हुई चीज़ मिल जाए तब उस इंसान को कितनी खुशीहो सकती है इसका अंदाजा हम सभी को है। खासतौर पर कोई ऐसी चीज़ जो किसी के दिल के बेहद करीब रही हो। 84 साल की मैरी ग्राम्स नाम की एक बुजुर्ग महिला के साथ 13 साल पहले कुछ ऐसा ही हुआ था।
कनाडा के अल्बर्टा में रहने वाली मैरी ग्राम्स 13 साल पहले अपने बगीचे में कुछ काम कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी अंगूठी वहीँ कहीं खो दी, ये वो अंगूठी थी जिसे उनके पति ने उनकी शादी के दौरान पहनाया था। मैरी ने अंगूठी खोने की बात इतने सालों तक अपने पति से भी छुपा कर रखी।
अमूमन ऐसा ही होता है कि जब हमारी कोई चीज़ खो जाए तो कुछ दिनों तक उसे खोजने के प्रयास के बाद हम उसके मिलने की उम्मीद खो बैठते हैं, मैरी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इतना समय बीतने के बाद इसके मिलने की उम्मीद भी ख़त्म हो गई थी। लेकिन पिछले दिनों उन्हें ये अंगूठी अपने बगीचे में एक गाजर के साथ मिल गई।
marriage ring
उन्होंने बाजार से उससे मिलती-जुलती सस्ती व नकली अंगूठी खरीद कर पहन ली थी। हालांकि उनके बेटे को अंगूठी खोने की बात मालूम थी, लेकिन उसने भी यह बात किसी से शेयर नहीं की। सोमवार को मैरी की बहू ने जब अपने बगीचे से गाजर उखाड़ी तो उन्हें गाजर के बीचोंबीच एक अंगूठी दिखाई दी।
मैरी की बहू कॉलिन डेली अब इस फ़ॉर्म में रहती हैं जहां कभी उनकी सास रहती थी। एक दिन उन्हें गाजर खाने का मन हुआ और उन्होंने गार्डन से इसे निकाला।

हालांकि मिट्टी लगे होने की वजह से शुरू में वे इसे देख नहीं पाईं लेकिन पानी में धोने के बाद कॉलिन को अंगूठी दिख गई।
उन्होंने जब यह अंगूठी अपने पति (मैरी ग्राम्स के बेटे) को दिखाई, तो उसे मां की खोई अंगूठी की घटना याद आ गई।

ट्रेंडिंग वीडियो