विश्‍व की अन्‍य खबरें

Donald Trump से तलाक की अटकलों पर मेलानिया ने दुख जताया

Highlights

दावा किया मेलानिया की 15 साल पुरानी शादी अब खत्म हो जाने रही है।
मेलानिया की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रीशम ने कहा है कि यह मेलानिया को दुखी करने वाला है।

Nov 10, 2020 / 09:56 pm

Mohit Saxena

डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप।

वॉशिंगटन। अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के बीच रिश्तों में दरार देखने को मिल रही है। दोनों के बीच तलाक होने की नौबत आ गई है। इस बीच मेलानिया ने आरोप लगाया है कि डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व राजनीतिक सहयोगी ओमरोसा मैनिगॉल्ट न्यूमैन उनके खिलाफ बोल रही रही है। इस पर उन्होंने दुख व्यक्त किया है।
आखिर चुनाव हारने के बाद भी पद क्यों नही छोड़ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

गौरतलब है कि न्यूमैन का दावा है कि मेलानिया की 15 साल पुरानी शादी अब खत्म हो जाने रही है। उसका कहना है कि मेलानिया हर मिनट की गिनती कर रही है। राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया के बीच पहले भी झगड़े देखने को मिले हैं। ऐसे में चुनाव के नतीजे आने के बाद इसे लेकर चर्चा जारी है।
मेलानिया ने दिया जवाब

ओमारोसा का कहना है कि ट्रंप के वाइट हाउस से बाहर आते ही मेलानिया उन्हें तलाक दे सकती हैं। वे अब तक कोई रास्ता खोज रही हैं। इस पर मेलानिया की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रीशम ने कहा है कि यह मेलानिया को दुखी करने वाला है।

Home / world / Miscellenous World / Donald Trump से तलाक की अटकलों पर मेलानिया ने दुख जताया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.