scriptशादी के लिए प्रपोज कर रहा था, तभी रिंग नदी में गिर गई | men proposing his Girlfriend for marriage suddenly the ring fell into | Patrika News

शादी के लिए प्रपोज कर रहा था, तभी रिंग नदी में गिर गई

locationनई दिल्लीPublished: Sep 13, 2017 06:00:46 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

यह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर रहा था कि तभी रिंग नदी में गिर गई। 

ring
अगर किसी भी इंसान से पूछा जाए कि प्यार इजहार करने की सबसे बेस्ट पोजिशन कौन-सी होती है, तो शायद हर कोई यही कहेगा कि जब आपका एक घुटना जमीन पर हो और सामने वो जिसे आप प्रपोज करना चाहते हैं। ऐसा ही किया था अमरीका के सेत डिक्सन नाम के शख्श ने। आम लड़कों की तरह उसने भी सोचा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को एक रोमांटिक सी जगह ले जाकर उसे प्रपोज करेगा ताकी उसे अच्छा लगे। ताकी वो पल उसे हमेशा याद रह सके। ताकी वो पल उसकी जिंदगी का सबसे अच्छा पल बन जाए।
सेत डिक्सन जो कि अमरीका के कैनजस शहर में रहते हैं उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए नदी के ऊपर बने एक पुल को चुना। अभी तक सब कुछ अच्छा चल रहा था। सेत डिक्सन से जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड रूथ सलास को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए रिंग निकाली। तो रिंग का बॉक्स उनके हाथ से फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। बता दें कि सेत डिक्सन ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए 3,000 डॉलर यानी लगभग 2 लाख रुपये की डायमंड रिंग खरीदी थी। लेकिन जैसी ही डिक्सन ने प्रपोज करने के लिए रिंग बॉक्स निकाला। उनके हाथ से वह छूट गया।
जब यह बात उनके दोस्तों को पता चली तो उनके दोस्तों ने रिंग ढूंढने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन छलांग लगाने वाले सभी 15 दोस्तों में से किसी को भी रिंग नहीं मिली। लेकिन कुछ भी कहो सेत डिक्सन और रूथ सलास यानी दोनों कपल्स के लिए यह पल बेहद यादगार बन गया। बता दें कि दोनों एक दूसरे के साथ पिछले 4 साल से रिलेशन में हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। सेत डिक्सन ने कहा कि वो वह जल्दी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर लेंगे।
https://twitter.com/DailyMail
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो