scriptमेक्सिको सिटी के एक बार में हुई गोलीबारी, सात लोगों की मौत | Mexico City's firing took place, seven people died | Patrika News

मेक्सिको सिटी के एक बार में हुई गोलीबारी, सात लोगों की मौत

Published: Jan 08, 2019 11:29:19 am

Submitted by:

Mohit Saxena

छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

firing

मेक्सिको सिटी के एक बार में हुई गोलीबारी, सात लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के प्लाया डेल कारमेन शहर स्थित एक बार में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई है। राज्य और स्थानीय पुलिस के अनुसार यह हमला देर रात रविवार को लास वर्जनियास बार में हुआ। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस हमलावरों की पहचान में लगी है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह हमलावर कौन थे और उनकी मंशा क्या थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला भी हो सकता है।
दोस्तों के साथ शराब पी रहा था

मृतकों में सभी पुरुष हैं। एक अन्य व्यक्ति हमले में घायल भी हुआ है। एक घायल ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, जब वहां अचानक गोलीबारी शुरू हुई। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बार में काफी लोग मौज-मस्ती के मूड में थे और बीयर पी रहे थे, जब यह गोलीबारी शुरू हुई। अभी तक घटना में किसी के गिरफ्तार होने की खबर नहीं है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि हमलावर ने शहर से दूर स्थित इस बार को निशाना बनाया। यह अपेक्षाकृत सस्ता बार है और लोकप्रिय टूरिस्ट स्थानों से काफी दूर है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो