scriptमोरक्को: बाढ़ में पुल से पलटी बस, 17 की मौत, गृहमंत्री की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Morocco bus fell in flood water many killed | Patrika News

मोरक्को: बाढ़ में पुल से पलटी बस, 17 की मौत, गृहमंत्री की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 10, 2019 02:17:03 pm

Submitted by:

Shweta Singh

बाढ़ की चपेट में आए लोगों के शव ढूढ़ने का प्रयास जारी
इराचिडिया शहर में पुल से नीचे गिर गई थी बस

morocco bus accident

रबात। अफ्रीकी देश मोरक्को इस वक्त मौसम की मार झेल रहा है। वहां बाढ़ की चपेट में आने से एक बस हादसे की जानकारी मिल रही है। बस के पलटने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है। इस बारे में स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी है। अधिकारी के मुताबिक, बस पलटने के बाद से ही बचावकर्मी बाढ़ की चपेट में आए लोगों के शव ढूढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

घायलों की हालत स्थिर

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को यह बस इराचिडिया शहर में पुल से नीचे गिर गई थी। इस दौरान करीब 29 यात्री घायल हुए थे। घायलों को इराचिडिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक बस के ड्राइवर समेत कई यात्री भी लापता हैं। उनकी खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गृहमंत्री के नेतृत्व में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

मोरक्को की स्थानीय मीडिया का कहना है कि लोगों की खोजs के लिए हेलिकॉप्टर, आपदा राहत एवं बचाव दल और स्थानीय सेना की मदद से ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देश के गृहमंत्री खुद भी इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, बारिश और खराब मौसम के कारण यात्रियों की तलाश में काफी मुश्किल हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो