scriptमॉस्को: पांच साल की बच्ची को बिना लाइट और पानी के अपार्टमेंट में छोड़ा | Moscow: Five-year-old child left in appartment without light and water | Patrika News

मॉस्को: पांच साल की बच्ची को बिना लाइट और पानी के अपार्टमेंट में छोड़ा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 12, 2019 07:59:38 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

– महिला पर बेटी की हत्या की साजिश रचने का आरोप- बच्ची को कई दिनों तक भूखे-प्यासे रहना पड़ा – महिला के घर की बालकनी में कई बंधे हुए बॉक्स दिखे

child

मॉस्को: पांच साल की बच्ची को बिना लाइट और पानी के अपार्टमेंट में छोड़ा

मॉस्को। रूसी अधिकारियों ने एक 47 वर्षीय महिला को अपने बच्ची के साथ किए अत्याचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी पांच साल की बेटी एक अपार्टमेंट में भूखे-प्यासी पाई गई। वह बीते कई दिनों से इस अपार्टमेंट में बिना लाइट और पानी के दिन गुजार रही थी। महिला पर बेटी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
महिला के घर की बालकनी में कई बंधे हुए बॉक्स दिखे

पुलिस से सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच में एक चौकाने बात सामने आई है कि बच्ची अपने आप से कुछ भी खा नहीं सकती थी। उसे खाने की पहचान भी नहीं है। वह किसी चीज को सूंघकर खाती थी। इस आबोध बच्ची को पानी से डर लगता है। इस तरह की परिस्थिति में मां ने उसे अकेले छोड़ दिया था। आसपास के लोगों का कहना कि महिला का व्यवहार हमेशा से साधारण रहा है। वह अपनी बच्ची के साथ बेहतर जिंदगी व्यतीत कर रही थी। उसके लिए आसपास के लोगों के पास उसे खिलाफ कोई शिकायत नहीं थी। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि एक दिन महिला के घर की बालकनी में कई बंधे हुए बॉक्स देखे गए थे। इसके बाद से महिला गायब थी। महिला से जब पूछा गया कि उसने अपने बच्चे को घर में अकेले क्यों छोड़ा। इस पर उसका जवाब था कि वह अपने बच्चे को छोड़कर नौकरी पर गई थी। पुलिस अधिकारियों ने अपनी छानबीन में पाया कि घर में सामान बिखरा हुआ था। सारा फर्निचर पैक किया हुआ था। इस के साथ कुछ प्लाटिक बैग भी मिले हैं। पुलिस छानबीन कर रही है कि महिला इस तरह हरकत करने पर क्यों मजबूर हुई। बच्ची को अस्पताल के इंसेन्टिव केयर यूनिट में रखा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो