विश्‍व की अन्‍य खबरें

रोते हुए लगातार 11 घंटे तक मिट्टी खोदती रही हथिनी, सच्चाई आई सामने तो रो पड़े गांव वाले!

सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक स्टोरी साझा की जा रही है। तस्वीरों के द्वारा शेयर की जा रही यह कहानी एक हथिनी की है..

Oct 14, 2017 / 12:26 pm

राहुल

सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक स्टोरी साझा की जा रही है। तस्वीरों के द्वारा शेयर की जा रही यह कहानी एक हथिनी की है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक हथिनी गड्ढे से मिट्टी खोद रही है। पूरे मामले को जानकर आप यह जरूर कहेंगे कि अपने बच्चों के हर मां चिंता करती है फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर!
दरअसल एक ऐसी हथिनी की कहानी है जो गहरे गड्ढे में गिरे अपने बच्चे को बचाने के लिए लगातार मिट्टी खोद रही थी। बताया जा रहा है कि यह हथिनी बीते दिनों अपने बच्चे के साथ जंगल पार कर रही थी कि तभी वो बच्चा वहां बने एक गहरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढा काफी गहरा था और हाथी के बच्चे की लंबाई काफी कम थी, इसी वजह वो उस गड्ढे को पार कर पाने में असमर्थ था। लेकिन उसे बाहर निकालने के लिए हथिनी ने काफी संघर्ष किया। बताया यह भी जा रहा है कि उसने लगातार बिना रुके 11 घंटे तक गड्ढा खोदा।
लेकिन इस बीच उसका यह दाव उल्टा पड़ता जा रहा था कि क्योंकि घबराहट की वजह से हथिनी अपने बच्चे के ऊपर ही और मिट्टी डालती जा रही थी। कामयाब न होने के बावजूद हथिनी ने अपने प्रयास को सुबह तक जारी रखा। लेकिन वह अपने बच्चे को बाहर नहीं निकाल पाई। लिहाज़ा अपनी नाकामयाबी पर वो निराश होकर थक गई और रोने लगी। हथिनी के रोने की आवाज़ इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग वहां पहुंचे। गाँव वालों जे वहां पहुँचते ही उन्हें माजरा समझने में बिलकुल देर नहीं लगी और वो समझ गये कि ये एक मां की करुण पुकार है।
Elephant Dug A Well
इस बीच गांव वालों ने हथिनी को खाने के लिए कुछ केले दिए ताकि उसका ध्यान वहां से हटाया जा सके। जैसे ही हथिनी की नजर वहां से हटी तो गांव वालों ने उसके बच्चे को सकुशल गड्ढे से बाहर निकाल लिया। हालांकि यह मामला कहाँ का है इस बात की कोई ख़ास जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

Hindi News / world / Miscellenous World / रोते हुए लगातार 11 घंटे तक मिट्टी खोदती रही हथिनी, सच्चाई आई सामने तो रो पड़े गांव वाले!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.