scriptमोजाम्बिक: भारी बारिश के बाद नदियों में उफान, अब तक पांच की मौत, देशभर में ऑरेंज अलर्ट जारी | Mozambique: Rivers on rise after heavy rains, five dead, Orange alert issued across the country | Patrika News

मोजाम्बिक: भारी बारिश के बाद नदियों में उफान, अब तक पांच की मौत, देशभर में ऑरेंज अलर्ट जारी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 30, 2019 01:56:01 pm

Submitted by:

Anil Kumar

मोजाम्बिक सरकार ने पूरे देश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है
बारिश का यह मौसम वर्ष 2020 के मार्च तक समाप्त होने का अनुमान है

mozambique

मापुटो। पूर्वी अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के उत्तरी प्रांत में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तीर प्रांत के काबो डेलगाडो में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की जान भी चली गई है, जबकि 51 अन्य घायल हो गए है। तेज बारिश ने 7,000 से अधिक घरों को भी नुकसान पहुंचाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मोजाम्बिक के सरकारी रेडियो आरएम ने बाताया है कि भारी बारिश के बाद मोंटेप्यूज नदी में बाढ़ आ गई, जिसमें पीड़ित लोग बह गए। उत्तरी प्रांत की कई नदियां उफान पर है और अभी भी अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

देशभर में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारी बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मोजाम्बिक सरकार ने पूरे देश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। देश के मध्य और उत्तरी भाग में जाम्बेजिया, नामपुला और काबो डेलगाडो प्रांतों के लिए बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है।

मोजाम्बिक: चक्रवात के बाद सामने आई बर्बादी की तस्वीर, 1000 से अधिक लोगों के मरने की आशंका

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान (INAM) ने रविवार को जारी बयान में कहा कि हम बारिश, गरज और तेज हवाओं से जुड़े जोखिम के कारण एहतियाती और सुरक्षा उपायों की सलाह देते हैं। बारिश का मौसम वर्ष 2020 के मार्च तक समाप्त होने का अनुमान है।

मार्च में चक्रवाती तूफान ने मचाया था कहर

आपको बता दें कि इसी साल मार्च में भीषण चक्रवात से मोजाम्बिक बुरी तरह तबाह हो गया था। दक्षिणी अफ्रीकी देश में चक्रवात के कारण 1,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर आई थी। चक्रवात की चपेट में आने से कई गांव जलमग्न हो गए थे और कई इलाकों भीषण बाढ़ के बाद शवों को तैरते हुए देखा जा सकता था। राष्ट्रपति फिलिप नीयुसी ने हर तरफ तबाही और बर्बादी का मंजर देखते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा कहा था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो