script4 साल की उम्र में आया था ये आइडिया, 9 साल की उम्र में बन गया करोड़पति | Moziah Bridges created his own tie empire in a age of 9 | Patrika News

4 साल की उम्र में आया था ये आइडिया, 9 साल की उम्र में बन गया करोड़पति

Published: Dec 02, 2017 03:47:39 pm

Submitted by:

राहुल

जिस बच्चे की हम बात कर रहे हैं वो 9 साल की उम्र में ही एक जाना-माना व्यवसायी बन गया।

Moziah Bridges
नई दिल्ली। 9 साल में एक बच्चा क्या-क्या करता है, सभी का जवाब यही होगा कि वह किसी प्राइमरी स्कूल में पढ़ता होगा। अपनी उम्र के बच्चों के साथ खेलता-कूदता होगा। और लगभग वही सब करता होगा जो इश उम्र के बच्चे करते हैं। लेकिन आगे जो स्टोरी आप पढ़ने वाले हैं, पढ़कर आपको हैरानी होगी और आप भी यही सोचेंगे कि ऐसा कैसे संभव है। लेकिन आपको बता दें कि ये बात सच है। जी हां, एक ऐसा भी बच्चा है जो 9 साल की उम्र में वो काम कर दिखाया जो आप और हम सोच भी नहीं सकते।
जिस बच्चे की हम बात कर रहे हैं वो 9 साल की उम्र में ही एक जाना-माना व्यवसायी बन गया। ज़्यादा चौंकिए मत, ये बिल्कुल ठीक है। अमेरिका का यह छोटा सा दिखने वाला लड़का दिमाग से इतना बड़ा निकला कि हर कोई बस सोचता ही रह गया कि क्या ये सच है। जब इस उम्र के बच्चे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलने-कूदने में व्यस्त रहते हैं, इसी उम्र में मोजी ब्रिज नाम के इस लड़के ने अपना बिज़नेस शुरु कर दिया। लेकिन अगली बात तो सुनकर आपके पैरों के नीचे से ज़मीन भी खिसक जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोजी अपने बिज़नेस से अब तक 6 साल में 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई भी कर ली है।
फैशन को लेकर काफी सीरियज़ रहने वाले इस बच्चे ने साल 2011 में ही बो टाई का धमाकेदार बिज़नेस शुरू कर दिया था। मोजी की बो टाई देखते ही देखते अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया भर के बाज़ारों में छा गए। जिसकी वजह से मोजी के एक कामयाब बिज़नेसमैन बन गया। मोजी के बारे में बताया जाता है कि महज 4 साल की छोटी सी उम्र में ही मोजी को बो टाई का बड़ा शौक था। बो टाई के शौकीन मोजी को जब बाज़ारों में बच्चों के लिए अलग-अलग स्टाइल और डिज़ाइन के टाई नहीं मिलते थे तो वो काफी निराश हो जाते थे। और यही वो टाइम था जब उन्होंने खुद बो टाई का बिज़नेस करने की ठान ली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो