scriptनासा ने जारी की स्पेस में होने वाली आवाजें, जो सुनने में आपको काफी डरावनी लगेंगी | NASA releases sounds in Space which will scare you | Patrika News

नासा ने जारी की स्पेस में होने वाली आवाजें, जो सुनने में आपको काफी डरावनी लगेंगी

Published: Nov 14, 2017 10:56:58 am

Submitted by:

Ravi Gupta

अंतरिक्ष को लेकर तरह-तरह के ख्याल आपके मन में भी आते होंगे। भले ही हम स्पेस में कभी न गए हों, लेकिन उसके बारे में जानने की उत्सुकता तो जरूर रहती है

space
भले ही हम स्पेस में कभी न गए हों, लेकिन उसके बारे में जानने की उत्सुकता तो जरूर हमारे मन में रहती हैं। अंतरिक्ष को लेकर तरह-तरह के ख्याल आपके मन में भी आते होंगे। जैसे:- जमीन से दूर अंतरिक्ष में जिंदगी कैसी होती होगी? क्या वहां भी जीवन है?
nasa space
नासा ने स्पेस के अलग-अलग ग्रहों के कुछ ऑडियो क्लिप जारी किए हैं, जिन्हें सुनकर आप अंदाजा लगा पाएंगे कि स्पेस में जिंदगी कैसी होती है। इन्हें सुनकर शायद आप घबरा जाएं क्योंकि क्लिप में स्पेस से आने वाली भयानक आवाजें रिकॉर्ड की गई हैं क्यूँ की ये आवाज़े सुनने में काफी डरावनी हैं।
space sounds
अंतरिक्ष अन्नंत है और ऐसे में कई सवाल हैं जो हमारे जहेन में आते हैं ये वो सवाल हैं जिनका जवाब हमें आज तक नही मिल पाया है। लेकिन नासा ने एक सवाल का जवाब तो दे दिया है। आखिर अंतरिक्ष में कैसी आवाजें आती है? नासा ने 22 ऑडियो टेप जारी किए हैं। जो सुनने में काफी डरावनी लग रही हैं। नासा ने स्पेस साउंड नाम से ऑडियो क्लिप जारी की है, जिसमें 22 अवाजें हैं।
space
नासा के वैन एलेन प्रोब्सेज पर EMFISIS के जरिए ये आवाजें आसानी से सुनी जा सकती हैं। सुनने में ऐसा लग रहा है कि अंतरिक्ष काफी गुस्से में है और आवाज से लग रहा है कि कोई जोर-जोर से पत्थर मार रहा है।
space ghost
नासा ने खुद माना है कि प्लाज्मा वेव्स में ऐसी आवाज आती है जैसे समुद्र दहाड़ मार रहा हो। इन आवाजों में शनि और बृहस्पति जैसे गृहों की भी आवाजें है। जो काफी डरावनी लग रही हैं। भले ही हम स्पेस में कभी न गए हों, लेकिन उसके बारे में जानने की उत्सुकता तो जरूर हमारे मन में रहती हैं। अंतरिक्ष को लेकर तरह-तरह के ख्याल आपके मन में भी आते होंगे। क्लिप में स्पेस से आने वाली भयानक आवाजें रिकॉर्ड की गई हैं
space
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो