bell-icon-header
विश्‍व की अन्‍य खबरें

NASA: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गेहूं उगाने का रास्ता ढूंढ़ निकाला

Highlights

वीडियों में दिखाया है कि तीन माह में एक खास जगह पर बीज पौधे का रूप ले लेता है।
शोधकर्ताओं ने ऐसी जगह तैयार की है जो बीज को उचित वातावरण देता है।

Nov 05, 2020 / 10:21 pm

Mohit Saxena

अंतरिक्ष स्टेशन पर गेहूं उगाने का रास्ता ढूंढ़ निकाला।

वाशिंगटन। नासा के शोधकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गेहूं उगाने का रास्ता ढूंढ़ निकाला है। नासा की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से एक बीज, गेहूं के पौधे का रूप ले लेता है। गुरुत्वाकर्षण से मुक्त माहौल में इस तरह का कारनामा कर दिखाना हैरान कर देने वाला है। वीडियों में दिखाया है कि तीन माह में एक खास जगह पर बीज पौधे का रूप ले लेते हैं। 
https://twitter.com/mashable/status/1324370134140547072?ref_src=twsrc%5Etfw
नासा के शोधकर्ताओं ने स्पेस स्टेशन पर एक ऐसी जगह तैयार की है जो उसे धरती जैसा माहौल प्रदान करता है। इस जगह पर तीन माह में बीज पौध रूप लेता है। इसके बाद इसे खास वातावरण में रखा जाता है। जिस जगह पर गेहूं को उगाया जाता है, उसे एडवांस हेबिटेट कहा जाता है। ये एक छोटा सा फ्रीज नूमा होता है जहां पर बीज को उचित वातावरण मिलता है।

Hindi News / world / Miscellenous World / NASA: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गेहूं उगाने का रास्ता ढूंढ़ निकाला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.