scriptदुनिया के अस्तित्व का पता लगाएगा नासा का रोवर, जुलाई 2020 में होगा रवाना | Nasa Rover will go to Mangal Mission on July 2020 | Patrika News

दुनिया के अस्तित्व का पता लगाएगा नासा का रोवर, जुलाई 2020 में होगा रवाना

locationनई दिल्लीPublished: Dec 28, 2019 02:57:39 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

नासा के वैज्ञानिकों ने रोवर का अनावरण करते हुए यह बात कही
यह रोवर फ्लोरिडा के केप केनावरल से जुलाई 2020 से पृथ्वी से रवाना होगा

nasa rover
वाशिंगटन। अगले साल मंगल ग्रह पर जाने वाला रोवर न सिर्फ प्राचीन जीवन के सुराग खोजेगा बल्कि भावी मान मिशनों को भी आसान बनाएगा। नासा के वैज्ञानिकों ने रोवर का अनावरण करते हुए यह बात कही।
इस रोवर को लॉस एंजिलिस के पास कैलिफॉर्निया के पासाडेना में जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी के विशाल कक्ष में रखा गया है। यहां इसके चालक उपकरण का बीते हफ्ते सफल परीक्षण किया गया था।

यह रोवर फ्लोरिडा के केप केनावरल से जुलाई 2020 से पृथ्वी से रवाना होगा। इसके साथ यह मंगल ग्रह पर उतरने वाला पांचवा अमरीकी रोवर कहलाएगा। मिशन के उपप्रमुख मैट वैलेस के अनुसार इससे जीवन का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसके साथ विभिन्न तरह के उपकरण भेजे गए हैं,जो मंगल की सतह पर भौगोलिक एवं रसायनिक संदर्भों को समझने में मदद करेंगे। रोवर पर लगे उपकरणों में 23 कैमरे हैं,दो श्रवण यंत्र हैं, जो मंगल की हवाओं को सुनेंगे और रसायनिक विश्लेषणों के लिए लेजर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो