विश्‍व की अन्‍य खबरें

NASA को मिली बड़ी कामयाबी, चंद्रमा की सतह पर खोजा पानी

HIGHLIGHTS

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ( NASA ) ने चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज ( Water Discovered In Moon Surface ) की है।
पानी की यह खोज नासा की स्ट्रेटोस्फियर ऑब्जरवेटरी फॉर इंफ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (सोफिया) ने की है।

Oct 27, 2020 / 07:11 am

Anil Kumar

NASA’s Sofia discovered water on the lunar surface

वॉशिंगटन। दशकों से पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावना तलाशने में जुटे वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ( NASA ) ने चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज की है।

सबसे बड़ी बात ये है कि पानी की यह खोज ( Water Discovered On Moon Surface ) ऐसे जगह पर की गई है, जहां सूरज की किरणें पड़ती है। यानी कि अब इससे जीवन की संभावनाओं को और अधिक बल मिला है और भविष्य में चंद्रमा पर इंसानों के रहने की सोच भी पूरी हो सकती है। क्योंकि जीवन के लिए हवा और पानी सबसे जरूरी चीज है।

पोर्टेबल वेंटिलेटर और ऑक्सीजन उपकरण के बाद नासा वैज्ञानिकों ने दिया एक और बेहतरीन उपकरण

इस खोज के बाद से अब अंतरिक्ष मिशन में वैज्ञानिकों को बड़ा सहयोग हो सकेगा। पीने के लिए पानी और रॉकेट ईंधन उत्पादन के लिए इसका उपयोग किया जा सकेगा। बता दें कि चंद्रमा की सतह पर पानी की यह खोज नासा की स्ट्रेटोस्फियर ऑब्जरवेटरी फॉर इंफ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (सोफिया) ने की है।

सोफिया ने चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित क्लेवियस क्रेटर में पानी के अणुओं (H2O) की खोज की है। क्लेवियस क्रेटर पृथ्वी से दिखाई देने वाला चंद्रमा के सबसे बड़े गड्ढों में से एक है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7x2l9s

चंद्रमा पर पहले भी मिले हैं पानी के संकेत

आपको बता दें कि इससे पहले भी चंद्रमा की सतह पर पानी के संकेत मिले हैं। पहले के हुए अध्ययनों चंद्रमा की सतह पर हाइड्रोजन का पता चला था, लेकिन हाइड्रोक्सिल का पता नहीं चल सका था और पानी के लिए यह हाइड्रोजन का करीबी रिश्तेदार है।

नई खोज: नासा ने मंगल ग्रह पर अरबों साल पुराने रेत के धोरे ढूंढ निकाले, जो बिल्कुल पृथ्वी जैसे हैं

नेचर एस्ट्रोनॉमी में हाल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, चांद की सतह पर अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में मौजूद पानी की तुलना में 100 गुना कम है। अध्ययन में 100 से 412 पार्ट प्रति मिलियन की सांद्रता में पानी के बारे में पता चला है।

Hindi News / world / Miscellenous World / NASA को मिली बड़ी कामयाबी, चंद्रमा की सतह पर खोजा पानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.