scriptनीदरलैंड: आतंकी हमले की साजिश को किया नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार | Netherlands: Five accused arrested, they trying to plan terror attack | Patrika News

नीदरलैंड: आतंकी हमले की साजिश को किया नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार

Published: Dec 30, 2018 01:16:28 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

इस मामले में पुर्तगाल पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया और अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों की तलाशी ली।

police

नीदरलैंड: आतंकी हमले की साजिश को किया नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार

एमैस्टरडैम। नीदरलैंड में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुर्तगाल पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया और अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों की तलाशी ली। पुलिस ने बयान में कहा गया कि यह खतरा किस स्तर और प्रकृति का था इसका पता लगाने के लिये जांच जारी रहेगी। उन्होंने इस पर पूरी जानकारी नहीं दी। दूसरी ओर, जर्मनी में पुलिस ने बताया कि एक सीरियाई व्यक्ति को नीदरलैंड में आतंकी हमले को अंजाम देने की तैयारियों में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है।
नाम का खुलासा नहीं किया

पुलिस ने बताया कि नीदरलैंड के प्रत्यर्पण के अनुरोध के बाद 26 वर्षीय युवक को पश्चिमी शहर मैन्ज से गिरफ्तार किया गया है। उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया। बयान में कहा गया कि गिरफ्तार किए गए युवक का जर्मनी में कोई आधिकारिक निवास या कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। जर्मन पुलिस के अनुसार वे इस पर विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि मामला पुर्तगाल पुलिस का है,जो मामले की जांच कर रही है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो