विश्‍व की अन्‍य खबरें

घर में पैदा होने वाली बेटी कुछ समय बाद बन गया बेटा, थक-हारकर वैज्ञानिकों ने माना चमत्कार

कैरेबियाई गांव सेलिनास में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब जन्म तो लड़की का होता है लेकिन करीब 10-12 साल बाद वो लड़का बन जाता है।

Jan 31, 2018 / 06:04 pm

Sunil Chaurasia

नई दिल्ली। हमारी इस दुनिया में आए दिन कोई न कोई चौंका देने वाली और अजीबो-गरीब कहानियां सुनने को मिलती है। जिन पर यकीन करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन कुदरत के इस खेल में जीत हमेशा उसी की होती है और इंसान सिर्फ सोच में पड़ा रहता है। कई लोग ऐसी अजीबो-गरीब बातों को मानने के बजाए मज़ाक उड़ाते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि ये दुनिया और कुदरत इतने शक्तिशाली हैं, जो इंसानों की सोच के मुताबिक कभी नहीं चलते। अगर कुदरत इंसानों की सोच और प्रवृत्ति के मुताबिक ही चलती तो कभी जीवन का अंत ही नहीं होता।
लेकिन ये विज्ञान का कड़वा सत्य है कि धरती पर आने वाली हर सजीव वस्तु एक दिन नष्ट हो जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कैरेबियन गांव की कहानी बताने जा रहे हैं। जहां जन्म के समय तो बच्चा लड़की होती है लेकिन कुछ समय के बाद वो लड़का बन जाता है। आप इस बात को मज़ाक में लेने की कतई भी गलती मत करना, क्योंकि यह 100 फीसदी सत्य है। हां हम मानते हैं कि इस पर यकीन करना काफी मुश्किल है, लेकिन ये कुदरत का सत्य है। जिसे बदला नहीं जा सकता।
कैरेबियाई गांव सेलिनास में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब जन्म तो लड़की का होता है लेकिन करीब 10-12 साल बाद वो लड़का बन जाता है। इस बात की पुष्टि विज्ञान भी कर चुका है। बताया जाता है कि जब बच्ची पैदा होती है तो उसका शरीर समय के साथ-साथ लड़के के रूप में परिवर्तित हो जाती है। स्थानीय लोग इसे एक चमत्कार मानते हैं, कि उनके घर में पैदा होने वाली बच्ची समय के साथ लड़का बन जाता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यहां ऐसे मामलों में शरीर में तो बदलाव होते ही रहते हैं। साथ ही उनके रहन-सहन और भावनाओं में भी बदलाव हो जाता है।

Home / world / Miscellenous World / घर में पैदा होने वाली बेटी कुछ समय बाद बन गया बेटा, थक-हारकर वैज्ञानिकों ने माना चमत्कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.