
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड में तेज भूकंप की खबर है। गुरुवार को आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी है। इस बारे में यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे ने इस बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि झटके स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजकर 14 मिनट पर आया। झटके इतने जोरदार थे, लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल गए।
भूकंप का केंद्र 33 किलोमीटर की गहराई में
यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का केंद्र 33 किलोमीटर की गहराई पर था। खबर लिखे जाने तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर अबतक नहीं आई है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में आए दिन भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इसका कारण है कि ये देश 'रिंग ऑफ फायर' में स्थित है।
काफी सक्रिय इस इलाके में भूकंप और ज्वालामुखी
'रिंग ऑफ फायर' प्रशांत महासागर के बेसिन का एक क्षेत्र है। यहां इलाका भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटों की चपेट में है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी दो बड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Updated on:
25 Oct 2019 09:01 am
Published on:
25 Oct 2019 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
