scriptNew Zealand: महिला सहयोगी से Immigration Minister का अवैध संबंध, PM Jacinda Ardern ने किया बर्खास्त | New zealand: Immigration Minister's Affair with female colleague, PM Jacinda Ardern dismissed him | Patrika News

New Zealand: महिला सहयोगी से Immigration Minister का अवैध संबंध, PM Jacinda Ardern ने किया बर्खास्त

locationनई दिल्लीPublished: Jul 22, 2020 05:16:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

न्यूजीलैंड के आव्रजन मंत्री ( New Zealand Immigration Minister ) पर अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारी से अवैध संबंध ( Love Affair ) के आरोप लगे हैं।
पीएम जेसिंडा अर्डर्न ( New Zealand PM Jacinda Ardern ) ने कहा कि उन्होंने आव्रजन मंत्री को एक अधीनस्थ महिला कर्मचारी के साथ अनैतिक संबंध रखने के कारण बर्खास्त ( Dismissed ) कर दिया है।

new zealand

New zealand: Immigration Minister’s Affair with female colleague, PM Jacinda Ardern dismissed him

वेलिंगटन। हर देश में अक्सर नेताओं, मंत्रियों व बड़े अधिकारियों पर कई तरह के संगीन आरोप लगते रहे हैं, लेकिन राजनैतिक नफा-नुकसान देखकर कभी कार्रवाई की जाती है, तो कभी नहीं की जाती है। इसी में से न्यूजीलैंड में भी एक मंत्री पर संगीन और गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल न्यूजीलैंड के आव्रजन मंत्री ( New Zealand Immigration Minister ) पर अपने अधीनस्थ महिला कर्मचारी से अवैध संबंध के आरोप लगे हैं।

मंत्री पर आरोप लगने के बाद प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ( New Zealand PM Jacinda Ardern ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। पीएम अर्डर्न ने बुधवार को कहा कि उन्होंने आव्रजन मंत्री को एक अधीनस्थ महिला कर्मचारी के साथ अनैतिक संबंध रखने के कारण बर्खास्त कर दिया है।

कोरोना के खिलाफ जंग में New Zealand बना सबसे बड़ा उदाहरण, नियमों के साथ आम जिंदगी पटरी पर लौटी

प्रधानमंत्री अर्डर्न ने बताया कि आव्रजन मंत्री इयान लीस-गैलोवे ( Immigration Minister Ian Lees-Galloway ) का एक महिला के साथ करीब एक साल तक प्रेम संबंध रहा। यह महिला उनके अधीन एजेंसियों में से एक में काम करती थी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ulc6h

मंत्री लीस गैलोवे ने स्वीकार की गलती

पीएम जेसिंडा ने कहा कि 41 वर्षीय मंत्री लीस-गैलोवे ( Minister Lees Galloway ) ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और कहा कि उन्हें अर्डर्न का फैसला स्वीकार है। उन्होंने अपने किए के लिए माफी भी मांगी है। लीस-गैलोवे ने बयान में कहा, ‘मैंने अपने पद पर रहते हुए पूरी तरह अनुचित तरीके से काम किया और मैं मंत्रिपद पर नहीं रह सकता।’ अब वे सितंबर में होने वाले आम चुनाव में भी खड़े नहीं होंगे।

बता दें कि एक दिन पहले ही विपक्ष के सांसद एंड्रयू फैलोन ( Opposition MP Andrew Fallon ) ने कथित रूप से कई महिलाओं को अश्लील तस्वीरें भेजने के बाद अचानक इस्तीफा दे दिया था। फैलोन ने हालांकि आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा था कि वह अपनी अनिर्दिष्ट गलती के लिए माफी मांगते हैं।

न्यूजीलैंड: जब सदन में पहुंचा यह नन्हा मेहमान, बहस के बीच बेबीसिटिंग करने लगे स्पीकर

इधर प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि उन्हें मंगलवार दोपहर को इन आरोपों की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने शाम को लीस-गैलोव से सवाल-जवाब किए। इसके बाद उनके इस कार्य के लिए उन्हें मंत्री पद से हटाने को मुझे बाध्य होना पड़ा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो