scriptन्यूजीलैंड: उत्तरी क्षेत्र के गहरे समुद्र में आया शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी | New Zealand: Strong earthquake in northern region deep sea | Patrika News

न्यूजीलैंड: उत्तरी क्षेत्र के गहरे समुद्र में आया शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 10, 2021 11:11:40 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई।
केंद्र लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में दस किलोमीटर (छह मील) की गहराई में देखा गया था।

earthquake in Turkmenistan

Earthquake of Magnitude 5.2 Strikes In Turkmenistan Near Northeastern Iran Border

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के उत्तरी क्षेत्र में स्थित गहरे समुद्र में बुधवार को शक्तिशाली भूकंप आया। इस कारण क्षेत्र के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमरीकी भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई। इसका केंद्र लॉयल्टी द्वीप के दक्षिण-पूर्व में दस किलोमीटर (छह मील) की गहराई में देखा गया था।
राकेश टिकैत ने दी चेतावनी, चार लाख के बजाय अब 40 लाख ट्रैक्टर लेकर आएंगे

सुनामी के संबंध में चेतावनी जारी की

अमरीकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने वानूआतू और फिजी के लिए 0.3 से एक मीटर (1 से 3.3 फुट) तक की सुनामी के संबंध में चेतावनी जारी की। सुनामी चेतावनी जारी की गई और फिर अमरीकन समोआ के लिए इसे रद्द कर दिया गया।
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के ब्यूरो ऑफ मेट्रोलॉजी विभाग का कहना है कि ऑस्ट्रेलियन आइलैंड और क्षेत्र में सुनामी का खतरा नहीं है। एक घंटे के अंदर न्यूजीलैंड में तीन बार भूकंप के झटके आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो