scriptन्यूजीलैंड: पर्यटकों को ले जा रही बस अचानक हुई हादसे का शिकार, कई की हालत गंभीर | New zealand Tourist bus crash many feared death | Patrika News

न्यूजीलैंड: पर्यटकों को ले जा रही बस अचानक हुई हादसे का शिकार, कई की हालत गंभीर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 04, 2019 12:25:29 pm

Submitted by:

Shweta Singh

पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट के पास हुआ हादसा
कई चाइनीज पर्यटकों की हालत गंभीर

new zealand bus crash

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप से एक भयानक हादसे की खबर आ रही है। टूरिस्टों से भरी हुई एक बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कई के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हाईवे पर हादसे का शिकार हुई बस

मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि रोटोरूआ पश्चिम से करीब 20 किलोमीटर दूर हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त गाड़ी में 20 से अधिक लोग सवार थे। यह हादसा जहां हुआ वह न्यूजीलैंड का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जो कि अपने हॉट स्प्रिंग के लिए फेमस हैं।

हताहत हुए लोगों की सटीक जानकारी नहीं

पुलिस ने कहा कि घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए होंगे। हालांकि, कितने मारे गए और कितने हताहत हैं, इसका ठीक से अनुमान नहीं लगाया जा सकता। लेकिन अनुमानित तौर पर छह गंभीर रूप से घायल हैं। वहां के लोकल मीडिया में कहा जा रहा है कि बस में चीन के पर्यटक सवार थे। ऐसे में घायलों को मदद करने के लिए मंडारिन ट्रांसलेटर को घटनास्थल पर बुलाया गया है।

दो घायलों की हालत बेहद नाजुक

वहां के एंबुलेंस सर्विस ने बताया कि घटनास्थल पर पांच हेलिकॉप्टर और पांच एंबुलेंस भेज गए हैं। इनकी मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट की माने तो दो घायलों की हालत बेहद नाजुक है। वहीं, इस संबंध में वेलिंगटन स्थित चीनी एंबेसी से जब बात करने की कोशिश की गई तो वह असफल रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो