विश्‍व की अन्‍य खबरें

NEWS OF THE HOUR: अरुणाचल प्रदेश से लेकर पाकिस्तान के खिलाफ यूएन में शिकायत तक की 5 बड़ी खबरें

PRC पर सुलगा अरुणाचल प्रदेश, कई जगहों पर हिंसक झड़पें
कुलगाम मुठभेड़ में शहीद DSP अमन ठाकुर आज दी जाएगी अंतिम विदाई
91वें एकेडमी अवॉर्ड्स की घोषणा
एमजे अकबर पर आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी को जमानत
पाकिस्तान के खिलाफ एक और देश पहुंचा यूएन

नई दिल्लीFeb 25, 2019 / 11:58 am

Siddharth Priyadarshi

NEWS OF THE HOUR: अरुणाचल प्रदेश से लेकर पाकिस्तान के खिलाफ यूएन में शिकायत तक की 5 बड़ी खबरें

1 – PRC पर सुलगा अरुणाचल प्रदेश, कई जगहों पर हिंसक झड़पें
6 आदिवासी समुदायों को स्थायी निवास प्रमाणपत्र देने के विरोध में अरुणाचल प्रदेश सुलग रहा है। बीते तीन दिनों से वहां पर हिंसा जारी है। राजधानी ईटानगर से शुरू होने वाली यह हिंसा राज्य के कई इलाकों में फैल रही है। हर जगह सेना तैनात है। राज्य में धारा 144 लागू की गई है। इस बीच कम पेमा खांडू ने लोगों से अपील की है कि वह भविष्य में भी कभी इस मुद्दे को नहीं उठाएंगे।
2- कुलगाम मुठभेड़ में शहीद DSP अमन ठाकुर आज दी जाएगी अंतिम विदाई

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 जवानों के बाद कई और जवानों की शहादत हुई है। रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में डीएसपी अमन ठाकुर शहीद हो गए। उनको आज अंतिम विदाई दी जाएगी। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे जम्मू के पुलिस लाइन्स में उन्हें आखिरी दी गई। दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद अमन ठाकुर को अंतिम विदाई देने के लिए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी शामिल हो सकते हैं।

3- 91वें एकेडमी अवॉर्ड्स की घोषणा

भारतीयों पर बनी फिल्म ‘पीरियड : द एंड ऑफ सेंटेंस’ ने ऑस्कर जीत लिया है। फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ ने दो अवॉर्ड जीते हैं। ग्रीन बुक के नाम बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड गया है। ओलिविया कोलमैन ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता है। रामी मलेक को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया है।

4- एमजे अकबर पर आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी को जमानत

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा दाखिल मानहानि के एक मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को 10 हजार रुपए के बांड पर जमानत दे दी है। कोर्ट अब केस में सुनवाई की अगली तारीख 8 मार्च तय की है।

5- पाकिस्तान के खिलाफ एक और देश पहुंचा यूएन

पाक की हरकतों से केवल भारत ही परेशान नहीं रहता है। अफगानिस्तान और ईरान जैसे देश भी पाकिस्तान से परेशान हैं। अफगानिस्तान ने अब पाकिस्तान के खिलाफ यूएन के सामने गुहार लगाई है। देश के आंतरिक मामलों में पाकिस्तानी सेना के हस्तक्षेप से परेशान से अफगानिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में शिकायत की है। अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान कई साल से अफगानिस्तान की सीमा में गोले दाग रहा है।

Home / world / Miscellenous World / NEWS OF THE HOUR: अरुणाचल प्रदेश से लेकर पाकिस्तान के खिलाफ यूएन में शिकायत तक की 5 बड़ी खबरें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.