scriptन्यूज ऑफ द वीक: एक क्लिक में जानें दुनिया की बड़ी खबरें | News of the Week: Learn World's Big News in One Click | Patrika News

न्यूज ऑफ द वीक: एक क्लिक में जानें दुनिया की बड़ी खबरें

locationनई दिल्लीPublished: May 27, 2019 07:35:14 am

Submitted by:

Mohit Saxena

1. अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी चार दिन की जापान यात्रा पर
2. पाकिस्तान के क्वेटा में एक मस्जिद पर हमला
3- मस्जिद में विस्फोट से मौलवी की मौत
4. ब्रेक्जिट प्रक्रिया पर सियासी घमासान तेज
5. नेपाल के पर्वतारोही 49 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने रिकॉर्ड बनाया

world news

न्यूज ऑफ द वीक: एक क्लिक में जानें दुनिया की बड़ी खबरें

– अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी चार दिन की जापान यात्रा पहुंच गए हैं
– इस दौरान उनके साथ अमरीका कि प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी उपस्थित हैं
– दौरे पर ट्रंप अपने “गोल्फ फ्रेंड” जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे से विचार विमर्श करेंगे।
– एयरफोर्स वन ने शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार शाम 5 बजे टोक्यो हवाई अड्डे पर लैंड किया
– अपनी यात्रा की शुरुआत में ट्रंप ने सबसे पहले जापानी बिजनेस प्रतिनिधि से मुलाकात की
– लम्बे समय के बाद अब इस जोड़ी को फिर से अपने कूटनीतिक समीकरण को दुरुस्त करने का मौका मिल जाएगा

– पाकिस्तान के क्वेटा में एक मस्जिद में शुक्रवार को जबरदस्त विस्फोट हुआ

– इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
– मौके पर पहुंचे बचाव दल ने बताया कि इस विस्फोट में 28 लोग घायल हैं, जिसमें तीन लोगों की स्थिति नाजुक है

– सभी का इलाज क्वेटा के सिविल अस्पताल में चल रहा है। नमाज के दौरान मस्जिद के अंदर विस्फोट हुआ था
– मस्जिद प्रशासन ने बताया है कि यह विस्फोट दोपहर के 1:15 बजे हुआ। उस दौरान 30-40 लोग थे

– शुरूआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोट के कारण मस्जिद के आसपास के घरों के खिड़की के शीशे टूट गए
– मस्जिद में विस्फोट में मौलवी समीउल्लाह रायन मकी की मौत हो गई।

– इस घटना में नौ अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट दोपहर एक बजे के आसपास हुआ।
– मस्जिद में हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सेना ने तत्काल इस इलाके को घेर लिया।

– नमाज के वक्त इस मस्जिद में करीब 19 लोग मौजूद थे। धमाके के बाद मस्जिद में भगदड़ मच गई।
– 200 से अधिक लोग इस तरह के हमलों में घायल हुए हैं। इनमें नागरिक और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

– नमाज के वक्त इस मस्जिद में करीब 19 लोग मौजूद थे। धमाके के बाद मस्जिद में भगदड़ मच गई।

-यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने को लेकर ब्रेक्जिट प्रक्रिया पर सियासी घमासान तेज हो गया है

– चौथी बार संसद में ब्रेक्जिट प्रस्ताव पेश करने से पहले ही अब पीएम थेरेसा मे ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है
– प्रधानमंत्री थेरेसा मे कहा है कि वे सात जून को अपने पद से इस्तीफा दे देंगी
– पीएम थेरेसा मे ने ब्रेक्जिट के खिलाफ अपने ही सांसदों की प्रतिक्रिया पर पद छोड़ने का दबाव महसूस कर रही थीं
– यूरोपीयन युनियन का चुनाव इस गुरुवार से शुरु है जो कि तीन दिन तक चलेगा।
– ब्रेक्जिट के कारण यह कयास लगाया जा रहा था कि संभवतः ब्रिटेन इस चुनाव में भाग नहीं लेगा।
– नेपाल के पर्वतारोही 49 वर्षीय कामी रीता शेरपा ने बीते हफ्ते 23वीं बार एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई की

– पर्वतारोही ने 24वीं बार इस पर्वत पर चढ़ाई कर दोबारा इतिहास रच दिया है
– भारतीय पुलिस की एक टीम की मदद से उन्होंने अपना रिकॉर्ड बनाया। दो दशक से शेरपा विभिन्न चोटियों पर चढ़ाई कर रहे हैं

– इस बार शेरपा अपने साथियों के साथ 8,848-मीटर (29,029-फुट) की चोटी पर पहुंचे
– उन्होंने पहली चढ़ाई के कुछ अंतराल बाद ही दोबारा इस पर्वत को फतह कर लिया। इस तरह उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है
– रीता ने बीते साल 16 मई, 2018 को 22 वीं बार एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर इतिहास रचा था
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो